{"_id":"6588894520c8a0c6a80d0e85","slug":"guidelines-will-be-ready-for-cruise-operation-in-ganga-varanasi-news-c-20-vns1013-462164-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में क्रूज संचालन की तैयार होगी गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में क्रूज संचालन की तैयार होगी गाइडलाइन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा में सुरक्षित नौका संचालन के लिए गाइडलाइन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को जल पुलिस ने नाविकों समाज के प्रमुख लोगों से सुरक्षित नौका संचालन पर विमर्ष किया। जल पुलिस के मुताबिक क्रूज गंगा के बीच से चलेगी जबकि नावें किनारे से चलेंगी।
मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि क्रूज अगर किनारे से चलेंगे तो छोटी नावों को नुकसान होने की आशंका रहती है। क्रूज किनारे आने ही नहीं चाहिए। जल पुलिस प्रभारी ने कहा कि गंगा में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। नाविकों को सुरक्षा के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।
आरती में किनारे नहीं लगेंगी बड़ी नावें
जल पुलिस ने आरती के समय दशाश्वमेध घाट आने वाली नावों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। आरती के दौरान क्रूज और बजड़े किनारे नहीं आएंगे। इन्हें गंगा के बीच से ही आरती दिखानी होगी। नावों को एक दूसरे के बीच सुरक्षित दूरी का ध्यान रखते हुए नाव चलाना होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में लिया हादसे का वीडियो
शनिवार को दशाश्वमेध घाट पर दो क्रूज में हुई टक्कर के मामले में पुलिस ने संबंधित पक्ष से वीडियो कब्जे में ले लिया है। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला प्रकाश में आया है। संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।