फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gst commissinor

शिकायतों के निस्तारण की हर माह होगी समीक्षा : जीएसटी कमिश्नर

Sat, 17 Oct 2020 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
gst commissinor
जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों को दोबारा और अनावश्यक दस्तावेजों को व्यापारियों व उद्यमियों से मांगने की आवश्यकता नहीं है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि आचरण नियमावली का पालन करते हुए सहयोगी के तौर पर कार्य करें। उक्त बातें जीएसटी कमिश्नर सोमेश तिवारी ने शुक्रवार को आईआईए की ओर से आयोजित वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारियों व उद्यमियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर लेखापरीक्षा के अपर आयुक्त माह में एक या दो बार समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर लेखापरीक्षा के आयुक्त सोमेश तिवारी ने कहा कि उद्योग व्यापार है तो हम है, आपसी समन्वय से ही सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि उद्योग एवं व्यापार वर्ग इस करोना काल से उबरने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे समय में विभागों द्वारा सहयोगात्मक एवं सकारात्मक रवैया अत्यंत आवश्यक है। वेबिनार में आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया, नीरज पारिख, प्रेम मिश्रा, अनुपम देवा, राहुल मेहता, वशिष्ठ सिंह यादव, बृजेश यादव ने अपनी-अपनी बातें आयुक्त के समक्ष रखी। बैठक में दीपक बजाज, राजकुमार शर्मा, अनुज डिडवानिया, मनीष कटारिया, गौरव जैन, अशोक जायसवाल, पंकज अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजीव रंजन सिन्हा, अरुण सिंह, साकेत जायसवाल, अशोक जैन, संकल्प गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed