फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP beat a person when he not take unclaimed bag at varanasi cantt station

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर लावारिस बैग न उठाने पर जीआरपी ने युवक को पीटा

Fri, 24 Aug 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 24 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
GRP beat a person when he not take unclaimed bag at varanasi cantt station
कैंट रेलवे स्टेशन का मामला - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शुक्रवार को सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर लावारिस बैग को सफाईकर्मी से उठवाया। यहीं नहीं लावारिस बैग उठाने से मना करने पर सिपाहियों ने एक युवक की पिटाई भी कर दी। गनीमत रही कि बैग में रोजमर्रा के जरूरी सामान रखे थे।
विज्ञापन


इसको लेकर स्टेशन पर कर्मचारियों व यात्रियों के बीच चर्चाओं का दौर तेज रहा। जीआरपी एसपी ने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी और अगर ऐसी चूक हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर दोपहर बाद एक लावारिस बैग की सूचना जीआरपी को मिली।

पहले तो मौके पर जाने को लेकर दरोगा और सिपाहियों में तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने खुद लावारिस बैग के पास जाने का खतरा नहीं उठाया। पास खड़े एक युवक को बैग उठाकर लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोखिम को देखते हुए युवक ने जब मना किया तो सिपाहियों ने इसकी पिटाई की और एक सफाईकर्मी पर दबाव बनाकर उससे बैग उठवाकर जीआरपी थाने ले गये। बैग में कुछ कपड़े, मोबाइल चार्जर जैसे रोजमर्रा के सामान मिले। 

ट्रेनों में तेज हुई चेकिंग

GRP beat a person when he not take unclaimed bag at varanasi cantt station
भारतीय रेलवे
रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर ट्रेनों व रेलवे परिसर में जांच तेज कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के साथ संदिग्ध सामानों की चेकिंग की जा रही है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। एसपी जीआरपी ने रेलवे परिसर और ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed