{"_id":"616028058ebc3e656d1a38fd","slug":"group-commander-increased-enthusiasm-of-ncc-cadets-in-bhu-camp-said-adopt-unity-and-discipline-for-success","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: ग्रुप कमांडर ने बढ़ाया एनसीसी कैडेटों का उत्साह, बोले- एकता, अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: ग्रुप कमांडर ने बढ़ाया एनसीसी कैडेटों का उत्साह, बोले- एकता, अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाना जरूरी
Fri, 08 Oct 2021 04:44 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:44 PM IST
सार
प कमांडर ने कैडेटों को संबोधित करते हुए उत्साह बढ़ाया। एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने की बात कही। इससे पहले कैडेटों ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 28 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से चल रहे कैंप का ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रुप कमांडर ने कैडेटों को संबोधित करते हुए उत्साह बढ़ाया। एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने की बात कही।
इससे पहले कैडेटों ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में मिलने वाला प्रशिक्षण व्यवहारिक जीवन में भी उपयोगी होता है। ऐसे में पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेते रहना चाहिए।
कैंप कमांडेंट कर्नल संजय सूद ने बताया कि चार से 10 अक्तूबर तक चलने वाले इस कैंप में वाराणसी और चंदौली के 300 कैडेट्स को हथियारों के खोलने, जोड़ने, फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रमाण पत्र परीक्षा के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
ग्रुप कमांडर ने फायरिंग कर रहे कैडेटों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर परवीन एम बुधवानी के साथ ही एनसीसी ऑफिसर,पीआई स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।