फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grievant Arrives Meet DM Carrying Petrol Thermos Caught Scent Karma Police Directed to Register FIR

UP: थरमस में पेट्रोल भरकर डीएम से मिलने पहुंचा फरियादी, गंध से पकड़ाया; करमा पुलिस को FIR के दिए गए निर्देश

Wed, 06 May 2026 07:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 06 May 2026 07:37 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में जमीन के मामले को लेकर युवक डीएम से मिलने पहुंचा। उसने पेट्रोल भी लिया था, लेकिन गंध के कारण पकड़ा गया। उसने बताया कि शिकायत लेकर इसके पहले मेरे पिता भी कई बार विभागों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Grievant Arrives Meet DM Carrying Petrol Thermos Caught Scent Karma Police Directed to Register FIR
युवक ने डीएम से की शिकायत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: सोनभद्र कलेक्ट्रेट में डीएम से फरियाद लगाने पहुंचे एक व्यक्ति के पास मौजूद थरमस से पेट्रोल की आती गंध ने लोगों के होश उड़ा दिए। जैसे ही इसकी जानकारी प्रशासनिक और पुलिस अमले को मिली हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन




डीएम और एसडीएम कलेक्ट्रेट ने फरियादी को बुलाकर काफी समझाया। वहीं सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने उसे करमा थाने भेजा और वहां की पुलिस से बात कर एफआईआर दर्ज करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


बताते हैं कि दोपहर दो बजे के करीब भरुहा निवासी नरेंद्र तिवारी प्रार्थना पत्र लेकर डीएम से मिलने पहुंचे। वहां उन्हें फरियादी कक्ष में बैठा दिया गया। उसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को पेट्रोल की गंध महसूस हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को कार्रवाई के निर्देश

आशंकावश थरमस खोलकर चेक किया गया तो पेट्रोल देख वहां मौजूद हर किसी के होश उड़ गए। पता चला कि उसकी योजना आत्मदाह करने की थी। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही डीएम को दी गई। पुलिस ने थरमस को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद डीएम चर्चित गौड़ ने फरियाद को बुलाकर काफी समझाया, कार्रवाई का भरोसा दिया। 

एसडीएम कलेक्ट्रेट भी देर तक समझाते रहे। जानकारी पाकर पहुंचे सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया। शिकायतकर्ता के सामने प्रभारी निरीक्षक करमा से बात की। कहा कि वह करमा थाने जाकर प्रार्थना पत्र दे तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

प्रधान सहित 17 का शांति भंग में हो चुका है चालान
प्रकरण अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) से जुड़ा है। चारागाह (सरकारी जमीन) की जमीन पर चबूतरा बनाकर आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी थी। चारागाह के सामने रह रहे ग्रामीणों ने विरोध किया। बगैर अनुमति मूर्ति स्थापित करने की कोशिश और तनाव को देखते हुए पुलिस ने प्रधान सहित 17 का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। 

इसके बाद नरेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। दूसरे पक्ष ने उस पर आपत्ति जताई। पुलिस ने उनका भी शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। दूसरे पक्ष की तरफ से जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर पुलिस को सौंपी गई। नरेंद्र ने भी मारपीट का आरोप लगाया। 23 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को फिर से प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। 

आरोप लगाया कि मंगलवार को उनकी हत्या का प्रयास किया गया। प्रार्थना पत्र में आत्मदाह या अल्टीमेटम जैसी कोई बात नहीं लिखी थी इसलिए मौजूद लोगों ने सामान्य मामला समझा। जब थरमस से पेट्रोल की गंध आई तो सभी के होश उड़ गए। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता को समझा-बुझाकर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed