{"_id":"5b5c5a494f1c1b6f548b718c","slug":"green-signal-for-cng-vehicle-in-varanasi-not-for-e-rikshaw","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" वाराणसी में सीएनजी वाहनों को हरी झंडी, ई-रिक्शा के पंजीकरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सीएनजी वाहनों को हरी झंडी, ई-रिक्शा के पंजीकरण पर रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 28 Jul 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सीएनजी वाहनों के संचालक के लिए संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में सहमति बन गई है। सीएनजी किट लगाने के लिए शहर में पांच संस्थाओं को अधिकृत कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में ई रिक्शा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है।
मंडल में 63 निजी मार्गो पर भी बसों के संचालन के लिए परमिट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 30 ट्रकों पर कॉमन करियर लगाने का भी आदेश दिया गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में सीएनजी वाहनों की उम्र को भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
सड़क पर दौड़ने वाले पेट्रोल और डीजल के ऑटो की उम्र परिवहन विभाग सात वर्ष मानता है। सीएनजी किट लगने के बाद उनका पंजीकरण 15 वर्ष के लिए किया जा सकेगा। पुराने पेट्रोल डीजल ऑटो को सरेंडर कर नया सीएनजी ऑटो लिया जा सकेगा। शहर में पांच संस्थानों को अधिकृत किया गया है। हालांकि दो आवेदन और थे, मगर उन पर निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन
15 परमिट को उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित किया गया। इसके अलावा वाराणसी गाजीपुर वाया सैदपुर, वाराणसी जमनिया वाया नंदगंज, वाराणसी मनिहारी वाया गाजीपुर, जौनपुर के जमुई से इलिया वाया इमलिया, सरायमीर से माही, उसरा बाजार से जंघई सहित 63 निजी मार्गो पर बस संचालन की अनुमति दी है।

रोडवेज बसों के संचालन के लिए होगा सर्वे
युवक को कुचलने के बाद पेड़ से टकराई रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर ने एक माह का समयसीमा में उन मार्गो का सर्वे कर रिपोर्ट मांगी है जिन मार्गो पर रोडवेज बसे नहीं हैं। शासन से उन मार्गो पर बसों का संचालन कराया जाएगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से कैण्ट तक दो एसी बसों की स्वीकृति हो गई है। इन बसों में काशी के संबन्ध में 10 भाषाओं में हेडफोन से जानकारी भी मिलेगी।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अवैध आटो रिक्शा एवं अत्यधिक संख्या में संचालित ई.रिक्शा के कारण शहर के प्रमुख चौराहो पर लगने वाले जाम पर आरटीओ को फटकार लगाई। परमिट के खिलाफ आटो रिक्शा संचालन पर जुर्माना राशि 4 हजार को बढ़ाकर 10 हजार कर दिया।
उन्होंने ग्रामीण परमिट पर शहर में चलने वाले आटो रिक्शा को सीज करने के लिए 15 दिन का समय दिया। एक परमिट पर कई ऑटो संचालन पर भी रोक के निर्देश दिए। भ्रष्टाचार में लिप्त एवं दलालों से सांठगांठ रखने वाले लिपिकों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया।
आटो एवं ई रिक्शा का शीघ्र रूट निर्धारण कर रुटवार रंग निर्धारित करने को कहा है। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण को रोके जाने हेतु वाहनों में लगने वाले प्रेशर हार्न पर रोक तरीके से लगाने का निर्देश दिया।