फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Green field expressway will connect Kashi varanasi to Kolkata survey continues for 575 km long 8 lane road

यात्रा होगी आसान: काशी-कोलकाता को जोड़ेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, 575 किमी लंबे 8 लेन रोड के लिए सर्वे जारी

Fri, 08 Apr 2022 01:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 01:40 PM IST
सार

भारत माला परियोजना के तहत जलमार्ग के साथ ही सड़क मार्ग से वाराणसी-कोलकाता की कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी।  रूट तय होने के बाद अब 575 किमी लंबी इस परियोजना की लागत के लिए सर्वे कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Green field expressway will connect Kashi varanasi to Kolkata survey continues for 575 km long 8 lane road
एक्सप्रेसवे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता को देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी से जलमार्ग से जोड़ने के बाद अब सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी मजबूत करने की पहल शुरू हो गई है। वाराणसी-चंदौली सीमा पर रिंग रोड-2 के पैकेज-2 से यह परियोजना लिंक होगी और पूर्वांचल से कोलकाता के जुड़ाव को और मजबूत करेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा इस परियोजना को रामनगर में बने मल्टीमोडल टर्मिनल से भी जोड़ने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। भारत माला परियोजना के तहत जलमार्ग के साथ ही सड़क मार्ग से कोलकाता की कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी।

विज्ञापन

वाराणसी और चंदौली के  गांवों में जमीन चिह्नित

सड़क परिवहन मंत्रालय की इस परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसमें रूट तय होने के बाद अब 575 किमी लंबी इस परियोजना की लागत के लिए सर्वे कराया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सर्वे में वाराणसी और चंदौली के करीब तीन दर्जन गांवों में जमीन चिह्नित की गई है। अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना की डीपीआर अप्रैल तक सड़क परिवहन मंत्रालय को सौंपी जाएगी। वहां से मंजूरी के बाद आगे की पहल की जाएगी। यहां बता दें कि नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे आठ लेन का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए एक्सप्रेसवे से इन शहरों का होगा सीधा संपर्क

Green field expressway will connect Kashi varanasi to Kolkata survey continues for 575 km long 8 lane road
रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

इसके बनने से वाराणसी होते हुए बिहार, झारखंड और बंगाल पहुंचना आसान हो जाएगा। काशी-कोलकाता नए एक्सप्रेसवे से चंदौली, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, बोकारो, रांची, पुरुलिया का सीधा संपर्क हो जाएगा। इसके अलावा बिहार से होकर पटना, कोलकाता और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे भी प्रस्तावित है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक आरएस यादव ने कहा कि  वाराणसी-कोलकाता आठ लेन सड़क की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रूट पर सर्वे कराया गया है। लागत के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। जल्द ही डीपीआर सड़क परिवहन मंत्रालय को सौंप दी जाएगी।

वाराणसी से कोलकाता की दूरी 6 से 7 घंटे में

एनएचएआई की इस परियोजना के बाद पूर्वांचल सड़कों की जाल से पूरी तरह घिर जाएगा। वर्तमान में प्रयागराज और लखनऊ के सिक्स लेन जुड़ाव के चलते दिल्ली का सफर आसान है। अब कोलकाता तक आठ लेन की सड़क के बाद वाराणसी नए औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा। इस आठ लेन के एक्सप्रेसवे के बनने से वाराणसी से कोलकाता की दूरी महज 6 से 7 घंटे में पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed