फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grand Master Himanshu Sharma will teach you how to play chess.

Varanasi News: शतरंज की बाजी खेलना सिखाएंगे ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा

Sat, 04 Oct 2025 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Grand Master Himanshu Sharma will teach you how to play chess.
किंग्स चेस एकेडमी की ओर से दो दिवसीय शतरंज शिविर में ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा खिलाड़ियों को शतरंज की बाजी खेलना सिखाएंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 4 और 5 अक्तूबर को जगतगंज स्थित एक स्कूल परिसर में लगेगा। आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि ग्रैंड मास्टर की उपाधि शतरंज की शीर्ष उपाधि होती है। यह उपाधि 2500 अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटिंग और तीन ग्रैंड मास्टर नॉर्म्स हासिल करने के बाद मिलती है। ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा युवा भारतीय शतरंज टीम के कोच भी हैंं। उनके नेतृत्व में भारतीय युवा टीम विश्व शतरंज चैंपियनशिप में सफलता अर्जित कर भारत का परचम लहरा चुकी है। शिविर के आयोजन से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में खेलने का अनुभव मिलेगा। शिविर का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed