फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Grand launch, traditional welcome guests

भव्य शुभारंभ, मेहमानों का पारंपरिक स्वागत

Sun, 10 Apr 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 10 Apr 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
Grand launch, traditional welcome guests
महाबलियों का महामुकाबला
भारत में पहली बार आयोजित हो रहे इस विश्व कप का भव्य आगाज हुआ। मेहमानों का पारंपरिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड स्ट्रांगमैन फेडरेशन के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। डब्लूएसएफ के अध्यक्ष प्रदीप मधोक और उपाध्यक्ष कैजाद कपाड़िया ने सभी आमंत्रित खिलाड़ियों स्वागत किया।
विज्ञापन


स्ट्रांगमैन वर्ल्ड कप में टर्मो मिट (इस्टोनिया), रोनाल्ड गलबिस (लातविया), डेलियस जिमिनकास (लिथुवानिया), सर्गेई तुरुबिसीन (उज्बेकिस्तान), मिखाइल शिविलाकोव (रूस), मार्क फेलिक्स (इंग्लैंड), सर्गेई वेचिनस्की (बेलारूस), तोमाज कोवल (पोलैंड), मैथ्यू मैकॉय (आयरलैंड), जेरेक नोवाकी (पोलैंड) टीम एनर्सन (नार्वे), अहमद जाकी बिन जिनलापुनदिन (मलयेशिया) और वोस्टान गोवर्जिन (अर्मेनिया) इस विश्व कप में खिताब के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। रविवार को महामुकाबले का दूसरा और अंतिम दिन है। इस दिन चार इवेंट होंगे। 
विज्ञापन


डालिम्स सनबीम रोहनिया में आयोजित स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में पहले दिन भले ही उम्मीद से कम प्रशंसक जुटे मगर जो आए, उन्होंने मेहमान खिलाड़ियों की हौसलाआफजाई में कमी नहीं की। युवा प्रशंसक पूरे समय खिलाड़ियाें के आसपास डटे रहे और उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित करते रहे। कड़ी धूप के बावजूद प्रशंसक एरीना के बाहर पूरे समय डटे रहे। उन्हे जब भी मौका मिला उन्होंने मेहमान खिलाड़ियों का आटोग्राफ लिया और उनके साथ सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed