फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   grand basketball showdown featuring 112 players from seven district teams took place at Bareka ground

Sports News: बरेका मैदान पर जिले की सात टीमों के 112 खिलाड़ियों के बीच बास्केटबॉल का महामुकाबला, पढ़ें- खबरें

Wed, 06 May 2026 03:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 06 May 2026 03:08 PM IST
सार

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम के बास्केटबॉल कोच आशीष दूबे ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता 7 से 10 मई तक खेली जाएगी। इसमें खिलाड़ियों को टीम की एकजुटता के साथ अटैक, डॉज देकर टीम को बॉल पास करना या फिर सिधे बास्केट करने का अभ्यास कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
grand basketball showdown featuring 112 players from seven district teams took place at Bareka ground
बास्केटबॉल का अभ्यास करतीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) बास्केटबॉल एकेडमी ओर से चार दिवसीय आमंत्रण अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता बरेका परिसर स्थित कोर्ट पर खेली जाएगी। इसमें जिले की सात टीमों की 112 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें खेलने के लिए सिगरा स्टेडियम की चयनित टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बरेका में प्रस्तावित जिलास्तरीय आमंत्रण प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को दो सत्रों में अभ्यास कराया जा रहा है। सिगरा स्टेडियम के बास्केटबॉल कोच आशीष दूबे ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता 7 से 10 मई तक खेली जाएगी। इसमें खिलाड़ियों को टीम की एकजुटता के साथ अटैक, डॉज देकर टीम को बॉल पास करना या फिर सिधे बास्केट करने का अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीम का चयन कर लिया गया है। खिलाड़ियों में सामंजस्य और एक दूसरे को बॉल पास करने की जानकारी देने के लिए टीम का आपस में मैच भी कराया जा रहा है। बास्केटबॉल में तेजी और फुर्ती मायने रखती है। इसमें ड्रिब्लिंग, पासिंग, शूटिंग, और डिफेंस प्रमुख खेल कौशल हैं।
विज्ञापन


इन टीमों के बीच होंगे मैच
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए सात टीमों ने पंजीकरण करा लिया है। बरेका बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेश के अनुसार प्रतियोगिता में बनारस रेल इंजन कारखाना के अलावा सिगरा की डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, यूपी कॉलेज की राजर्षि क्लब, सनबीम वरुणा, संत अतुलानंद होलापुर, सनबीम भगनानपुर और सनबीम सनसीटी की टीमों के बीच मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच का अनुभव दिलाने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। चार दिवसीय प्रतियोगिता के जिले सात टीमों ने पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -राजेश कुमार जनसंपर्क अधिकारी बरेका

ट्रैक की मरम्मत होने तक लालपुर में नहीं होगा एथलेटिक्स का अभ्यास

लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के फटे सिंथेटिक ट्रैक का मरम्मत कार्य चल रहा है। इससे एथलेटिक्स की स्पर्धाओं की तैयारी फिलहाल रोक दी गई है। ट्रैक के जीर्णोद्धार के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति दी जाएगी। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने इसकी मरमत्त का कार्य शुरू कर दी है। सबसे पहले डी एरिया के ट्रैक को हटाकर ठीक किया जा रहा है। जुलाई 2022 में करीब सात करोड़ की लागत से आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हुआ था। निर्माण के चार साल बाद भी इसका हस्तांतरण नहीं हुआ है। निर्माण के छह माह में ही ट्रैक जगह जगह से उखड़ने लगे थे। इसके बाद खेल विभाग ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर इसे ठीक कराने को कहा था। लालपुर स्टेडियम के आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक का उद्घाटन जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री ने किया था। इसके बाद एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने इसपर अभ्यास शुरू कर दिया था।

सीएसआर पंजीकृत खिलाड़ी ही सुब्रतो कप के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीय वायु सेना की ओर से खेली जाने वाली सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 65वें संस्करण में खेलने के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। विद्यालयों को व्यक्तिगत रूप से आनलाइन पोर्टल के माध्यम से सोसाइटी की वेबसाइट पर प्रवेश शुल्क 2000 रुपये ऑनलाइन देकर पंजीकरण कराना हेागा। राष्ट्रीय चरण में खेलने के लिए खिलाड़ियों के पास सीएसआर पंजीकरण होना चाहिए।



यह अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीएसआर पंजीकरण के बिना कोई भी खिलाड़ी राष्ट्रीय चरण में नहीं खेल पाएगा। इसमें पहले आओ पहले पाओं के आधार पर चयन होता है। खिलाड़ी 15 जुलाई तक आवेदन करेंगे जबकि टीम की सूची 31 जुलाई तक प्रधानाचार्य भेजेंगे। सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट हर साल एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्टस् एजुकेशन सोसाइटी द्वारा कराई जाती है। फुटबॉल कोच अमित ने बताया कि इस टूर्नामेंट में भारत के अलग-अलग राज्यों केंद्र शासित प्रदेश और संस्थानों की टीमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेलेंगी। सुब्रतो कप का 65वां संस्करण 18 अगस्त से 25 सितंबर तक खेली जाएगी।

एक साल बाद भी टेबल टेनिस और मुक्केबाजी कोच नहीं, खिलाड़ी परेशान

यूपी खेल निदेशालय ने वाराणसी में 12 खेलों के 13 अंशकालिक कोच की भले नियुक्ति कर दी गई है लेकिन पिछले एक साल से खेल विभाग को ना तो मुक्केबाजी कोच मिला ना ही टेबल टेनिस का कोई कोच उपलब्ध हुआ। इस वजह से विभिन्न खेलों के खिलाड़ी निजी एकेडमियों का रुख कर रहे हैं।

सिगरा स्टेडियम से कई राष्ट्रीय मुक्केबाजी और टेबल टेनिस खिलाड़ी निकले हैं, लेकिन पिछले दो साल से टेबल टेनिस और करीब आठ महीने से मुक्केबाजी कोच नहीं मिला है। गत वर्ष मुक्केबाजी कोच दीपिका तिवारी के इस्तीफे के बाद यहां मुक्केबाजी का कोच नहीं आया है। 

कोच नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों को निजी एकेडमियों की ओर से रुख करना पड़ रहा है। मुक्केबाजी खिलाड़ी शिवम सिंह, अदिति साहू, विनोद पटेल ने बताया कि गत वर्ष तक सिगरा में अभ्यास किया अब सारनाथ अभ्यास करने जाना पड़ता है। टेनिस खिलाड़ी मानसी और साक्षी ने बताया कि उन्होंने ककरमत्ता स्थित एकेडमी में अभ्यास करती हैं।

सिगरा स्टेडियम के खुले मैदान में लगा है मुक्केबाजी रिंग

जीर्णोद्धार के बाद सिगरा स्टेडियम में लाखो रुपये खर्च कर मुक्केबाजी रिंग लगाया गया है। इंडोर होने के बावजूद कार्यदायी संस्थान ने मुक्केबाजी रिंग को आउटडोर में खुले आसमान के नीचे रिंग इंस्टाल किया है। यहां रिंग बारिश में भीगता है और कड़कड़ी धूप में सूखता है। इस वजह से रिंग का ऊपरी परत खराब होने लगी है।

सिगरा स्टेडियम के प्रशिक्षक 

  • कोच खेल
  • एथलेटिक्स चंद्रभान यादव
  • कबड्डी शिखा सिंह
  • कयाकिंग आकांक्षा संजय श्रीवास्तव
  • क्रिकेट अमल चतुर्वेदी
  • जिमनास्टिक अतुल शाही
  • जूडो संतोष कुमार
  • तैराकी सत्यम शर्मा
  • फुटबॉल अवधेश पटेल
  • बास्केटबॉल आशीष दुबे
  • बैडमिंटन रोहित सिंह
  • हॉकी अंकित गुप्ता
  • हॉकी सुधीर कुमार सिंह
  • हैंडबॉल अमित पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed