{"_id":"5f08281ade93c829243f5347","slug":"grain-bank-gave-indo-american-friendship-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आज से लागू होने वाली दो दिनों की पाबंदी में अनाज बैंक ने दिया इंडो अमेरिकन फ्रेंडशिप पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आज से लागू होने वाली दो दिनों की पाबंदी में अनाज बैंक ने दिया इंडो अमेरिकन फ्रेंडशिप पोटली
Fri, 10 Jul 2020 02:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदों की दिया गया अनाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना लॉकडाउन के दौरान विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित अनाज बैंक ने 100 दिनों तक लगातार भूख पीड़ितों को 1 लाख से अधिक अनाज और भोजन की पोटली देकर कीर्तिमान स्थापित किया। यूपी में आज रात दस बजे से लागू होने वाली दो दिनों की पाबंदी की घोषणा होते ही अनाज बैंक ने निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं और बेसहारा तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को सुभाष भवन, इन्द्रेश नगर, लमही में चीन के विरुद्ध मोदी और ट्रंप की मैत्री के नाम पर “इंडो अमेरिकन फ्रेंडशिप पोटली” वितरित किया।
विज्ञापन
पोटली में चावल, दाल, आटा, चीनी, चना, सत्तू, तेल और मसाला रखा गया है। मुख्य अतिथि अनाज बैंक के संस्थापक चेयरमैन डॉ राजीव श्रीवास्तव ने पोटली का वितरण किया।
विज्ञापन
अनाज बैंक आम भारतीयों और आम अमेरिकन के बीच अच्छे रिश्ते स्थापित कराना चाहता है ताकि चीन के आतंक का दोनों देशों के नागरिक मिलकर मुकाबला कर सकें और उसकी चाल का जवाब दे सकें। अनाज बैंक के संस्थापक चेयरमैन डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व के दो महान नेताओं नरेंद्र मोदी एवं डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती बहुत सारे कमजोर देशों के लिए सहारा बनी है। चीन के द्वारा फैलाए गए कोरोना वायरस से विश्व को बचाने के लिए दोनों नेताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा दी।
विज्ञापन