{"_id":"5eef48508ebc3e42f95f138b","slug":"gowansha-smuggler-gang-of-25-thousand-arrested-from-bhabua-in-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामिया गोवंश तस्कर गिरोह का सरगना बिहार के भभुआ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामिया गोवंश तस्कर गिरोह का सरगना बिहार के भभुआ से गिरफ्तार
Sun, 21 Jun 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
मिर्जापुर जिले के अदलहाट पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह के सरगना राजकिशोर पाण्डेय को उसके घर भभुआ (बिहार) में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि राजकिशोर पाण्डेय पुत्र जामवंत पाण्डेय लोद्दीपुर थाना चैनपुर भभुआ, बिहार एक शातिर अभ्यस्त गोवंश तस्कर गिरोह का गैंग लीडर है। इसके नेतृत्व में इसके गैग के सदस्य थाना मड़िहान क्षेत्र के कमला यादव, थाना घोरावल सोनभद्र के हरिमंगल यादव व थाना अदलहाट क्षेत्र के गोविन्द कुमार कन्नौजिया द्वारा वध के लिए गोवंशों की तस्करी पुलिस से छुपते छुपाते की जाती रही है।
विज्ञापन
इसी तस्करी के क्रम में सरगना राजकिशोर पाण्डेय अपने गैंग के सदस्यों के साथ भारी संख्या में 178 गोवंशों को वध के लिए ले जा रहा था। उसे 28 नवंबर 2019 को थाना चुनार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चुनार पुलिस ने गैंग लीडर और उसके सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना अदलहाट थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
गैंग लीडर समेत तीनों तस्कर जमानत पर छूट गए थे। जमानत पर छूटने के बाद तीन तस्कर तो पकड़े गए, पर गैंग लीडर फरार चल रहा था। जिसके बाद एसपी ने उसके ऊपर 25 हजार के इनाम की घोषणा की। इसके बाद सूचना पर थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद यादव ने टीम के साथ बिहार के भभुआ चैनपुर गांव लोद्दीपुर में दबिश देकर राजकिशोर पाण्डेय पुत्र जामवंत पाण्डेय शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।