काशी पहुंचीं राज्यपाल: विद्यापीठ व संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की करेंगी अध्यक्षता
राज्यपाल शाम 7.05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद सड़क मार्ग से 7.15 पर शहर के लिए प्रस्थान किया। बता दें राज्यपाल दोनों विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को वाराणसी पहुंच गई। राज्यपाल शाम 7.05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद सड़क मार्ग से 7.15 पर शहर के लिए प्रस्थान किया। बता दें राज्यपाल दोनों विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
65 मेधावियों को मिलेंगे 76 पदक, 49 छात्राओं को स्वर्ण
बता दें कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 44वें दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को 76 स्वर्ण पदक मिलेंगे। स्नातक में बीकॉम की आंचल राय और स्नातकोत्तर में एमबीए की छात्रा निष्ठा द्विवेदी सर्वोच्च अंक हासिल कर ओवरऑल टॉपर बनी हैं। कार्यपरिषद ने 85737 विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक और शोध की उपाधि देने पर मुहर लगा दी है। सर्वाधिक स्वर्ण पदकों पर आधी आबादी का कब्जा है। 65 मेधावियों में 49 छात्राएं हैं।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में 14,702 विद्यार्थियों को उपाधि व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। अभिषेक शुक्ला को सर्वाधिक नौ स्वर्ण पदक, शाश्वत निर्भय को चार, शिवशंकर उपाध्याय, शिवम शुक्ला, स्मिता, रामप्रवेश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र और आराधना पांडेय को तीन-तीन स्वर्ण पदक मिलेंगे।
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे होंगे। मुख्य भवन में अपराह्न दो बजे से दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में 31 मेधावियों को 56 पदक प्रदान किए जाएंगे। आचार्य में सर्वाधिक अंक पाने वाले अभिषेक शुक्ल को आठ स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ नौ स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022 की उपाधि एवं मेधावियों को पदक देने के लिये विद्यापरिषद एवं कार्य परिषद ने स्वीकृति प्रदान की। इसमें 9,774 छात्र और 4,928 छात्राओं समेत 14,702 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी।