{"_id":"5dfba22c8ebc3e879a409173","slug":"government-workers-in-sonbhadra-violate-the-law-of-breach-of-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में सरकारी मुलाजिमों ने किया शांति भंग कानून का उल्लंघन, 66 लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में सरकारी मुलाजिमों ने किया शांति भंग कानून का उल्लंघन, 66 लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 19 Dec 2019 09:45 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 19 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश सहित पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों में नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए एहतियातन धारा-144 लागू कर दी गई है। मतलब साफ है कि धारा के प्रभावी होने पर सामूहिक रूप से कोई विरोध-प्रदर्शन या एकजुटता दर्शाने वाली गतिविधि पर सख्त रोक है।
विज्ञापन
पर सोनभद्र में गुरुवार को उस समय पशोपेश की स्थिति बन गई, जब विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे लेखपालों ने ही कानून का उल्लंघन कर दिया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए डिप्टी कलेक्टर जैनेंद्र सिंह ने देर शाम राबर्ट्सगंज कोतवाली में 21 नामजद और 45 अज्ञात लेखपालों के खिलाफ धारा-144 का उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जैनेंद्र सिंह की तहरीर पर राघवेंद्र शर्मा अध्यक्ष, संतोष यादव मंत्री, हरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम प्रकाश चौहान मंत्री, राजकुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, अनिल गुप्ता लेखा निरीक्षक, योगेंद्र सिंह समेत 21 नामजद और 44-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन