फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government will provide all possible help in the development of the university

विश्वविद्यालय के विकास में हरसंभव मदद करेगी सरकार

Mon, 28 Jun 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government will provide all possible help in the development of the university
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से मुलाकात की। सीएम आवास पर हुई औपचारिक मुलाकात में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और देवभाषा के विकास पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि सीएम ने कहा कि विज्ञान की सीमा जहां खत्म होती है, संस्कृत की सीमा वहीं से प्रारंभ होती है। हमारी सरकार सदैव संस्कृत और इस विश्वविद्यालय के चतुर्दिक विकास एवं इसे उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिये कटिबद्ध है। विकास में जो भी समस्याएं आ रही हैं उनकी एक योजना प्रारूप बनाकर पेश करें। जल्द ही समयानुसार उस पर विचार कि या जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा ने आवास पर मुलाकात के दौरान कुलपति से कहा कि सरकार शिक्षा के सभी संस्थानों के विकास के लिए काम कर रही है। 230 साल पुराने शिक्षा के मंदिर के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि इस दौरान संस्कृत महाविद्यालयों में नियुक्ति के संबंध में बातचीत पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन मिला है। इस दौरान उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed