पूर्वांचल में चार लाख लोगों को रोजगार देगी सरकार
उन्होंने बनारस बीड्स का क्लस्टर देखा। लोहता में भी बुनकरी कंपनी गए। उद्यमियों राजेश भाटिया, अनुपम देवा से मुलाकात की और उनसे आ रही दिक्कतों के बारे में जाना। उद्योग विकास को लेकर उन्होंने प्रस्तुतिकरण बनाकर भेजने के निर्देश भी दिए। भारत सरकार की स्कीम आईएसओ 9000, 14000, बार कोड, आईपीआर, बिजनेस इंटोग्रेटर, लीड मैनुफेक्चरिंग की स्थिति और आ रही समस्याओं पर भी फीडबैक लिया।
उन्होंने कहा कि खादी बनाने की जिम्मेदारी केवल संस्थाओं पर ही नहीं होगी। इसका उत्पादन बाकायदा उद्यम लगा कर किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए दिल्ली सहित कई शहरों में बैठक शुरू हो गई है। इसके चलते जहां उत्पादन में बढ़ोतरी होगी तो वहीं गुणवत्ता में निखार आएगा। खादी की पहचान को सशक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया जाएगा।