फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government should declare Nagari Pracharini as an institution of national importance

नागरी प्रचारिणी को सरकार घोषित करे राष्ट्रीय महत्व की संस्था

Tue, 15 Jun 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Government should declare Nagari Pracharini as an institution of national importance
नागरी प्रचारिणी सभा के चुनाव के निर्देश के बाद साहित्यकारों के साथ ही शैक्षणिक संगठनों ने भी समर्थन किया है। काशी के प्रबुद्धजनों ने नागरी प्रचारिणी को राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रभारी डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित ने कहा कि नागरी प्रचारिणी सभा राष्ट्रीय महत्व की संस्था है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल से लेकर हिंदी साहित्य जगत के अनेकों मूर्धन्य साहित्यकारों का इससे जुड़ाव रहा है। इस संस्था पर कालांतर में चलकर एक परिवार का कब्जा हो गया। आज यह संस्था और इसका पुस्तकालय रख रखाव के अभाव में नष्ट हो रहे हैं। उसे संचालित करने के लिए इधर प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव की चर्चा जोरों पर शुरू है। कुछ तथाकथित साहित्यकारों की कुदृष्टि भी इस पर पड़ गई है। वह लोग संस्था पर कब्जा करना चाहते हैं। प्रचारिणी का हाल कहीं गांधी विद्या संस्थान, राजघाट की तरह ही ना हो जाए। केंद्र या राज्य सरकार को समय रहते आगे आकर इस संस्थान को राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित करके इसकी पूरी व्यवस्था अपने हाथ में लेनी चाहिए। इसके लिए एक साहित्यिक जगत से तथा कुछ गंभीर और निस्वार्थ भाव से काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रबंधन का कार्य सौंपना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed