फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government schools student become smart

सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अब बनेंगे स्मार्ट, शुरु होने जा रही यह नई व्यवस्था

Tue, 28 Nov 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Nov 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Government schools student become smart
सरकारी स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
सरकारी स्कूलों बच्चों के ल‌िए खुशखबरी है। उनको व उनकी पढ़ाई को स्मार्ट बनाने के लिए स्कूलों में नई व्यवस्था की शुरुआत की जा रही है सरकारी स्कूलों  के बच्चे भी अब स्मार्ट बनेंगे।

 सरकारी स्कूलों के बच्चे अब डिजिटल बोर्ड से पढ़ाई करेंगे। वाराणसी जिले के कोटवां गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का यह सुविधा देश पांडेय फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


 सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सरकार के साथ संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर इन बच्चों को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत स्पाइस मोबिलिटी के चेयरमैन (अध्यक्ष) व देश पांडेय फाउंडेशन के फंडर दिलीप मोदी ने कोटवां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में फाउंडेशन द्वारा दीवालों पर चित्रों के माध्यम से चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम की निगरानी के लिए पहुंचे थे।

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास

Government schools student become smart
डिजिटल क्लास
उन्होंने कहा कि स्कूल का पठन-पाठन के साथ बच्चों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चों को विज्ञान की नई जानकारी दी जा रही है। इन बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही संस्था गांव की महिलाओं को महिला हिंसा, महिला स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति भी जागरूक कर रहा है। इन्हें डिजिटल इंडिया के बारे में भी बताया जा रहा।

उन्होंने बच्चों को डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी के लिए दो डिजिटल बोर्ड देने को कहा। इस पर कोटवां ग्राम प्रधान पुष्पराज सिंह ने दिलीप मोदी का आभार जताया।

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बेणु टक्साली व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीराम सिंह ने विद्यालय के फोटोग्राफ  भी दिए। ये सारे कार्यक्रम बसंता कालेज की छात्राओं अदीति और मांडवी की टीम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed