फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Government has released the list of 50 colleges with most popular content, Jagatpur PG College tops in digital content

शासन ने जारी की मोस्ट पापुलर कंटेंट वाले 50 महाविद्यालयों की सूची, वाराणसी में जगतपुर पीजी कॉलेज अव्वल

Sun, 13 Feb 2022 11:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 11:40 PM IST
सार

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर ने 14, केबीपीजी कॉलेज मिर्जापुर ने 14, राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमुही जौनपुर ने 13 ई-कंटेंट अपलोड किए हैं। 

विज्ञापन
Government has released the list of 50 colleges with most popular content, Jagatpur PG College tops in digital content
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश भर के महाविद्यालयों की ओर से डिजिटल कंटेंट अपलोड किए जा रहे हैं। शासन की ओर से ई-लाइब्रेरी पर उपलब्ध मोस्ट पापुलर कंटेंट की सूची में प्रदेश के 50 महाविद्यालय शामिल हैं। इसमें वाराणसी से जगतपुर पीजी कॉलेज सर्वाधिक ई-कंटेंट अपलोड करने में अव्वल है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग की ओर जारी डिजिटल लाइब्रेरी पर प्रदेश भर के महाविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा भी गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट अपलोड किए गए हैं। इसमें जगतपुर पीजी कॉलेज ने 771, केएन गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ज्ञानपुर ने 593, हरिश्चंद्र महाविद्यालय ने 238, टेरी पीजी कॉलेज गाजीपुर ने 128 ई-कंटेंट अपलोड किए।

विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा ने 122, उदय प्रताप कॉलेज ने 80, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज मिर्जापुर ने 67, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी ने 47, महाराजा बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर ने 46, सकलडीहा पीजी कॉलेज ने 39, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज मुगलसराय ने 36 ई-कंटेंट अपलोड किए।

डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब ने 32, नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय महाविद्यालय मंगरहा ने 24, स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय ने 24, सावित्री बाई फूले राजकीय पीजी कॉलेज चकिया ने 19, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय चुनार ने 18 ई-कंटेंट अपलोड किए।

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर ने 14, केबीपीजी कॉलेज मिर्जापुर ने 14, राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमुही जौनपुर ने 13, कालिकाधाम पीजी कॉलेज सेवापुरी ने 11, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय कालेज भदोही ने 10, शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय धानापुर ने नौ, डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज सोएपुर ने आठ, अवधूत राम भगवान पीजी कॉलेज अनपरा ने पांच कंटेंट अपलोड किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed