फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Govardhan Puja 19 floats aircraft taken out elephants horses and camels enhance the beauty

Varanasi News : गोवर्धन पूजा पर निकलेंगी 19 लाग विमानों की झांकियां, हाथी, घोड़े और ऊंट बढ़ाएंगे शोभा

Thu, 31 Oct 2024 11:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 11:48 AM IST
सार

Varanasi News : गोवर्धन पूजा को लेकर यादव समाज के लोगों ने तैयारियां तेज कर दी है। काशी के नमो घाट पर गोवर्धन धारी का पंचामृत स्नान कर विधि-विधान से पूजन का शुभारंभ होगा।

विज्ञापन
Govardhan Puja 19 floats aircraft taken out elephants horses and camels enhance the beauty
पराड़कर भवन में गोवर्धन पूजा की जानकारी देते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवर्धन पूजा समिति की ओर से गोवर्धन पूजनोत्सव एक नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। चेतगंज स्थित हथुआ मार्केट से नमो घाट तक गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न प्रांतों की झांकियां शामिल होंगी तो हाथी, घोड़े और ऊंट शोभा बढ़ाएंगे। कुल 19 लाग विमानों की झांकियां शामिल रहेंगी। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव आदि होंगे। यादव समाज के 10 विशिष्टजनों को गोवर्धन श्री सम्मान दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव ने पराड़कर भवन में पत्रकारों को बताया कि नमो घाट पर गोवर्धन धारी का पंचामृत स्नान कराकर हवन पूजन होगा। 
विज्ञापन


हथुआ मार्केट से सुबह 11 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अशोक यादव और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव करेंगे। उन्होंने बताया कि मथुरा के कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की रासलीलाओं की झांकी की मोहक प्रस्तुति करेंगे। इसके अलावा देवों की झांकियां रहेंगी। शाम को पांच बजे से गोवर्धन सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्तचंडी यज्ञ में आएंगे दक्षिण और उत्तर भारत के भक्त
कार्तिक मास में काशी में महारुद्र व सप्त चंडी यज्ञ तीन नवंबर से शुरू होगा। तीन से पांच नवंबर तक शिवाला स्थित चेतसिंह किला परिसर में देशभर से साधु, संत व अखाड़ों के महामंडलेश्वर यज्ञशाला में आहुतियां डालेंगे। अनुष्ठान में तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभ्रदाचार्य महाराज शामिल होंगे। 

श्रीविशाखा शारदा पीठम् के पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती के आचार्यत्व में होने वाले अनुष्ठान में दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों से 10 हजार से अधिक साधु, संत व भक्त शामिल होंगे। स्वामी स्वरूपानंदेंद्र के उत्तराधिकारी स्वामी स्वात्मानंददेंद्र सरस्वती महाराज ने बुधवार को केदार घाट के पास मानसरोवर स्थित शारदा पीठ की शाखा में पत्रकारों को बताया कि तीन दिवसीय अनुष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। 

अनुष्ठान का शुभारंभ तीन नवंबर को सुबह गंगा स्नान के बाद विश्वनाथ दीक्षाधारण करने के साथ होगा। महारुद्र सहित शतचंडी यज्ञ, नवग्रह होम, चारों वेदों का जप, पाठ, कृष्ण यजुर्वेद हवन, सुंदरकांड का पाठ व हवन होगा। शाम पांच बजे से गंगा में दीपदान होगा। चार को श्रीशिव पार्वती कल्याण महोत्सव व कार्तिक दीपोत्सव होगा। अंतिम दिन मानसा देवी यंत्र आराधना, सीताराम कल्याण और राज्याभिषेक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed