फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Got treated for one year on expired health diary in BHU

Varanasi News: बीएचयू में एक्सपायर हेल्थ डायरी पर एक साल तक कराया इलाज

Fri, 13 Oct 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Got treated for one year on expired health diary in BHU
बीएचयू अस्पताल में एक्सपायर हेल्थ डायरी से इलाज कराने की घटनाएं कम नहीं हो रहीं हैं। किसी की डायरी का समय छह माह पहले बीत गया है तो कोई डेढ़ साल पहले वैधता तिथि समाप्त हो चुकी डायरी लेकर इलाज करवा रहा है। पिछले एक दो महीने में 50 से अधिक डायरियांं इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों से जब्त की जा चुकीं हैं। बुधवार को भी इस तरह की हेल्थ डायरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

बीएचयू में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए हेल्थ डायरी जारी की जाती है। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों को स्वयं और उन पर आश्रित परिवारीजनों और छात्र-छात्राओं को जांच, इलाज की निशुल्क सुविधा दी जाती है। विश्वविद्यालय में हेल्थ डायरी लेकर आने वालों के इलाज का समय भी अलग है। इन दिनों अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर वार्डों में ऐसी बहुत सी डायरियां मिल रहीं हैं, जिसकी वैधता तिथि एक से डेढ़ साल पहले बीत चुकी है।
विज्ञापन


सक्रिय हुआ प्रॉक्टोरियल बोर्ड तो पकड़ में आने लगे मामले
विश्वविद्यालय के नियमानुसार हर साल हेल्थ डायरी का रीन्युअल करवाना जरूरी होता है। बुधवार को आईएमएस बीएचयू के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. ललित मोहन अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम ने पांच-छह हेल्थ डायरी पकड़ी। इसमें विज्ञान संस्थान का एक छात्र जो डायरी लेकर इलाज कराने मेडिसिन ओपीडी में गया था, उसकी वैधता 30 जून 2019 को समाप्त हो चुकी थी। इसके अलावा कला संकाय के एक छात्र के हेल्थ डायरी की वैधता 30 जून 2022 को बीत जाने के बाद 11 अक्तूबर 2023 को ओपीडी में पहुंचा तो पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed