फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE English paper students got confused with current affairs question

CBSE: 10वीं में अंग्रेजी के पेपर में करंट अफेयर्स के प्रश्न में उलझे, 20 नंबर के लिए माथापच्ची; ये बोले छात्र

Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
सार

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में आने वाले प्रश्नों काे लेकर स्टूडेंट्स ने अपनी-अपनी राय दी। कुछ ने इसे अच्छा बताया तो कुछ ने उलझाऊ। वाराणसी के सभी केंद्रों पर सुरक्षा के साथ परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
CBSE English paper students got confused with current affairs question
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते सीबीएसई के स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBSE Board Exam 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 10वीं में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जिसमें रट्टा मारने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रश्नपत्र कठिन रहा। जबकि नियमित करंट अफेयर्स में अपडेट रहने वाले वालों के लिए 20 नंबर का सवाल आसान रहा।

विज्ञापन



 
सुबह 10.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। शहर में जाम को देख विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर 9.30 बजे ही पहुंच गए। 1.30 बजे तक तीन घंटे की परीक्षा में इंटरमीडिएट के छात्रों ने एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा हुई। अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में तीन खंड थे। 
विज्ञापन


पहला खंड पठन (रीडिंग) खंड में एक गद्यांश दिया गया। जिससे संबंधित प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों में गद्यांश का सारांश, मुख्य विचार, शब्दावली और लेखक के उद्देश्य को बताना था। दूसरा खंड लेखन (राइटिंग) का था। इसमें निबंध, पत्र, अनुच्छेद और कहानियां लिखने के लिए आया था। तीसरा खंड साहित्य (लिटरेचर) का था। इसमें पाठ्यपुस्तकों में शामिल कविताओं, कहानियों और नाटकों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहवीं के एंटरप्रेन्योरशिप प्रश्नपत्र में उद्यमिता की अवधारणा और महत्व, उद्यमी के गुण और विशेषताएं, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, व्यवसाय योजना, विपणन, वित्त, मानव संसाधन प्रबंधन, कानूनी और नैतिक मुद्दे से जुड़े प्रश्न पूछे गए। जिले के 200 विद्यालयों में से 49 पर बने परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 23 हजार और 12वीं के 25 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 

बोले विद्यार्थी

  • कुछ सवाल तो आसान थे, लेकिन कुछ प्रश्न पाठ्यक्रम से हटकर थे। जिसे हल करने में कठिनाई हुई। - शिवा सिंह, कक्षा 10, चितईपुर
  • सभी प्रश्न आसान थे। साल भर जो कक्षा में पढ़ाया गया उससे हटकर एक दो प्रश्न थे, जिसमें परेशानी हुई। - विवेक साहू, कक्षा 10 सिगरा
  • सभी प्रश्न साल भर की गई पढ़ाई के दौरान विषय से ही संबंधित थे, जो काफी आसान रहे। - सृष्टि सिंह, कक्षा 12 लहरतारा
  • प्रश्न तो पाठ्यक्रम से ही आए थे, लेकिन तीन घंटे कम पड़ गए। कुछ प्रश्नों का उत्तर संक्षेप में लिखना पड़ा। - अवंतिका कुमारी, कक्षा 12, लहरतारा

सुनें इनकी
प्रश्न पत्र उन विद्यार्थियों के लिए कठिन रहा होगा जिन लोगों ने करंट अफेयर्स, न्यूज पेपर का अध्ययन नहीं किया। अंग्रेजी प्रश्नपत्र में तीन खंडों में सवाल पूछे जाते हैं जिससे विद्यार्थी के भाषा की समझ, व्याकरण, शब्दावली और साहित्य के  ज्ञान का परीक्षण किया जाता है। - गुरमीत कौर, सिटी को-ऑर्डिनेटर सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed