{"_id":"61f6f068260241213c2c15bd","slug":"gorakhnath-pal-won-the-bis-hazari-wrestling-varanasi-news-vns636166689","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजारी कुश्ती गोरखनाथ पाल ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजारी कुश्ती गोरखनाथ पाल ने जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। पतेरवा (तेंदुई) गांव में रविवार को आयोजित कुश्ती दंगल पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। इसमें बीस हजारी कुश्ती तेंदुई के गोरखनाथ पाल ने जीती। प्रतियोगिता स्व. रामराज पांडेय, रामदेव पहलवान, बिजुली पहलवान व रामदुलार के स्मृति में आयोजित की गई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता शुरू कराई।
दंगल में बीस हजारी कुश्ती तेंदुई के गोरखनाथ पाल और पीडीडीयू नगर के विजय कुमार के बीच हुई। इसमें गोरखनाथ ने धोबिया पाट मारकर विजय कुमार को चित कर दिया। दंगल में मंगलाबीर, जगापट्टी, डीएलडब्ल्यू, मुर्दहा, तेंदुई, ककरहिया, चौबेपुर, डुहिया, मिर्जापुर, चक्का, चमाव सहित आदि जगहों के पहलवानों दांव अजमाए। सबसे बड़ी कुश्ती बीस हजार की हुई। दंगल में चंद्रबली पटेल, मुन्ना पटेल, गयादीन पांडेय, अवधेश यादव, ग्राम प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव, हंसराज गिरी, हीरालाल पाल, रामधनी यादव, गुड्डन यादव, राहुल यादव सहित आदि लोगों का सहयोग रहा। संयोजक राजकुमार पांडेय व मुन्ना पटेल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। संचालन राजकुमार पांडेय ने किया।