फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Google map will tell the location of hospitals and health centers, because of this decision was taken

Google map: गूगल मैप बताएगा अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की लोकेशन, इस वजह से लिया गया ये फैसला

Tue, 14 Feb 2023 10:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Feb 2023 10:40 AM IST
सार

सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों की गूगल मैपिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिशा में जरूरी औपचारिकताएं भी शुरू करा दी गई हैं। इसमें संसाधनों के साथ ही मरीजों के लिहाज से हर छोटी-बड़ी जानकारियां एक क्लिक पर मिल जाएंगी।

विज्ञापन
Google map will tell the location of hospitals and health centers, because of this decision was taken
Google map Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहर से आने वालों को अब शहर के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी गूगल मैप में मिल सकेगी। गूगल मैप उन्हें वहां मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग कराए जाने की तैयारी है। ये कवायद खास तौर से जी-20 के सम्मेलन के मद्देनजर की जा रही है। 

विज्ञापन

जिले में सरकारी अस्पतालों के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 66 स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां इमरजेंसी के साथ ही ओपीडी, जांच आदि की सुविधाएं हैं। जिले के किस क्षेत्र में कौन सा स्वास्थ्य केंद्र कहां हैं, अस्पताल कितने बेड का है, वहां क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं, विशेषज्ञ डॉक्टर किस अस्पताल में मिलेंगे, इन सभी जानकारियां गूगल मैप पर लोगों को मिल सकेंगी। 

विज्ञापन

Google map will tell the location of hospitals and health centers, because of this decision was taken
Google map - फोटो : सोशल मीडिया
पहले चरण में स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू होगी सुविधा
स्वास्थ्य विभाग ने जो कार्ययोजना बनाई हैं, उसके अनुसार दो चरणों में इस काम को कराया जाना है। पहले चरण में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग होगी। इसके बाद सरकारी अस्पतालों की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों से संपूर्ण जानकारी मांगी गई है। 

सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों की गूगल मैपिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिशा में जरूरी औपचारिकताएं भी शुरू करा दी गई हैं। इसमें संसाधनों के साथ ही मरीजों के लिहाज से हर छोटी-बड़ी जानकारियां एक क्लिक पर मिल जाएंगी। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ 

एक नजर में आंकड़ा
शहरी क्षेत्र 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र          29
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र       5
ग्रामीण क्षेत्र
प्राथमिक स्वास्थ्य                24
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र       8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed