फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Google boy kautliya pandit gave statement about politics

गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने राजनीति को लेकर दिया बयान, जानिए क्या कहा

Wed, 11 Apr 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 11 Apr 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Google boy kautliya pandit gave statement about politics
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित - फोटो : अमर उजाला
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित रविवार को यूपी के सोनभद्र में थे। कौटिल्य पंडित ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि कि राजनीति खराब चीज नहीं है। जिस देश की राजनीति जैसी होगी वहां का विकास वैसा ही होगा।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा है कि हर बच्चा कौटिल्य बन सकता है। उसकी प्रतिभा को दबाया नहीं जाना चाहिए। जो बच्चा जिस क्षेत्र में जाना चाहे उसे उस क्षेत्र में जाने देना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अपना आदर्श बताने वाले कौटिल्य ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को तराशने की जरूरत है।
विज्ञापन


बच्चों की प्रतिभा और उसके सवालों को दबाना नहीं चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। देश में आईआईटी सेक्टर में छात्रों की रुचि बढ़ रही है। यह अच्छी बात है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। कौटिल्य पंडित ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जयपुरिया समूह की उपाध्यक्ष कनक गुप्ता ने बताया कि राबर्ट्सगंज में जयपुरिया का 21वां विद्यालय खुला है। राबर्ट्सगंज विद्यालय के डायरेक्टर पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि यह विद्यालय सभी सुविधाओं से संपन्न है और बच्चों को बेहतर शिक्षा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed