{"_id":"48a071ab9ce9fe95f2f9659ab10f0df2","slug":"goods-trains-nine-pair-derail-changed-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मालगाड़ी बेपटरी, नौ जोड़ी ट्रेनों का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी बेपटरी, नौ जोड़ी ट्रेनों का रूट बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड से कोयला लेकर पंजाब जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे सोमवार की दोपहर 11.50 बजे मोढ़ स्टेशन के पास पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
इसके चलते इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर करीब नौ जोड़ी ट्रेनों के पहिए थम गए। यह मालगाड़ी धनबाद से कोयला लादकर कालानौर (पंजाब) जा रही थी।
उत्तर रेलवे के मोढ़ स्टेशन की ओर से गुजरते समय मालगाड़ी के एक-एक वैगन ट्रैक से उतरने लगे। चालक को जैसे ही पता चला उसने तत्काल इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
ट्रैक से वैगन उतरने के कारण रेल लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही कुछ वैगन पर भी इसका असर पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों का अमला मौके पर पहुंचा। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक को पूरी तरह से दुरुस्त होने में 24 घंटे से अधिक का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा। सीनियर डीसीएम लखनउ मंडल ने बताया कि हमारी ओर से जल्द से जल्द ट्रैक को ठीक करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
मालगाड़ी के बेपटरी होने से करीब नौ जोड़ी यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दोपहर हुई इस घटना के कारण जगह-जगह यात्री ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके कारण यात्री घंटे भूखे प्यासे ट्रेन में बैठे रहे।
वहीं विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी घंटे प्लेटफार्म पर परेशानी उठानी पड़ी।