फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Goods train in touch with eletricity after OHE wire break six labour injured

मिर्जापुर में ओएचई वायर टूटने से मालगाड़ी में उतरा करेंट, चपेट में आने से छह श्रमिक झुलसे

Thu, 01 Nov 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Thu, 01 Nov 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Goods train in touch with eletricity after OHE wire break six labour injured
- फोटो : demo
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से सटे कैलहट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह मालगाड़ी से पीआरसी स्लीपर उतारते समय कुछ स्लीपर बिजली के पोल से टकरा गए। घटना में पोल का स्टे इंसुलेटर टूट गया और ओईएचई वायर काम कर रहे श्रमिकों पर गिर पड़ा। इससे करेंट की चपेट आने से छह श्रमिक झुलस गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में सभी को चुनार के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर  ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। दोपहर में इलाहाबाद से दुर्घटना राहत यान और अधिकारी पहुंचे। कुछ देर बाद बचाव दल झुलसे श्रमिकों को लेकर इलाहाबाद चला गया।
विज्ञापन


सूबेदारगंज से मालगाड़ी पीआरसी स्लीपर लेकर बुधवार की रात मालगाड़ी कैलहट पहुंची थी। स्लीपर को कैलहट में ही उतारना था, इसलिए मालगाड़ी लूप लाइन में खंभा नंबर 694/1021 के बीच खड़ी कर दी गई। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे रेलकर्मी ठेका मजदूरों के साथ स्पीलर उतारना शुरू किया। करीब 10.45 बजे स्लीपर उतारने के दौरान अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे से अफरातफरी


इससे पोल पर लगा स्टे इंसुलेटर टूट गया और ओईएची वायर श्रमिकों के ऊपर गिर पड़ा। इससे छह श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे से अफरातफरी मच गई। आसपास काम कर रहे दूसरे श्रमिक और कर्मचारी भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना स्टेशन मास्टर की दी। स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद झुलसे श्रमिकों को चुनार के नव जीवन में भर्ती कराया गया।

दोपहर एक बजे इलाहाबाद से दुर्घटना राहत यान लेकर बचाव दल और अधिकारी पहुंच गए। रेलकर्मी ओम प्रकाश (32) पुत्र बच्चे लाल निवासी चुन्नाडीह, चौबेपुर वाराणसी की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।

दो अन्य रेलकर्मियों सूरज (29) पुत्र महेंद्र निवासी तिलक टोला पटना, गुंजन (33) पुत्र रूपचंद निवासी मदनपुरा, अदलहाट और ठेका श्रमिक इसहाक (34) पुत्र सुकराती निवासी चुनार, मुन्नालाल (29) पुत्र दुलारे खैराही व धनेश (32) पुत्र सूधराम धौरहरा को बचाव दल बेहतर इलाज के लिए अपने साथ इलाहाबाद ले गया। वहीं, इलाहाबाद से आयी जांच टीम मामले की पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed