{"_id":"5b929d99867a557fec71bc1e","slug":"goods-train-divided-into-two-parts-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में चंदौली के पीडीडीयू नगर से इलाहाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी रेलवे यार्ड के वेस्ट केबिन के समीप शुक्रवार की सुबह आठ बजे कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई। इससे रेल प्रशासन में खलबली मच गई।
आनन-फानन में कर्मचारियों ने मालगाड़ी को जोड़कर रवाना किया। इस दौरान करीब आधे घंटे रेलवे रूट बाधित रहा। हालांकि किसी ट्रेन पर इसका असर नहीं पड़ा। मालगाड़ी के खाली डिब्बे पीडीडीयू स्टेशन से कल्याण (मुंबई) के लिए जा रहे थे।
स्टेशन से इलाहाबाद की ओर करीब दो किलोमीटर आगे जाकर कपलिंग टूट गई और मालगाड़ी दो भागों में विभक्त हो गई। इंजन के साथ बीस बोगी सौ मीटर आगे चली गई, जबकि अन्य बोगियां गार्ड के डिब्बे के साथ पीछे रह गई।
विज्ञापन
इसके बाद गार्ड ने चालक को कपलिंग टूटने की सूचना दी। अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। आनन फानन में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पहुंची और डिब्बों को जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हुई।