फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Goods stolen from BJP MLA warehouse incident carried out by cutting DCM tarpauli

वाराणसी: भाजपा विधायक के गोदाम से निकला सामान चोरी, डीसीएम का तिरपाल काटकर घटना को दिया अंजाम

Wed, 27 Sep 2023 08:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Sep 2023 08:26 PM IST
सार

वाराणसी के काजीसराय में भाजपा विधायक के गोदाम से निकला सामान चोरी हो गया। डीसीएम का तिरपाल काटकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बड़ागांव थानाध्यक्ष को जल्द ही घटना के खुलासे का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Goods stolen from BJP MLA warehouse incident carried out by cutting DCM tarpauli
डीसीएम का तिरपाल काटकर हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के काजीसराय में भाजपा विधायक के गोदाम से निकला सामान चोरी हो गया। डीसीएम का तिरपाल काटकर घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पाकर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बड़ागांव थानाध्यक्ष को जल्द ही घटना के खुलासे का निर्देश दिया।

विज्ञापन


रूपापुर में भाजपा के एक विधायक का गोदाम है। शिवपुर क्षेत्र के पिसौर गांव का रहने वाला लालू यादव गोदाम से टूथपेस्ट, तेल, च्यवनप्राश और अन्य सामान डीसीएम पर लादकर जौनपुर जा रहा था। लालू ने बताया कि वह डीसीएम ट्रक लेकर हरहुआ क्षेत्र में पहुंचा तो नींद आने लगी, फिर डीसीएम को काजीसराय स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा करके सो गया।

विज्ञापन

सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस

अलसुबह करीब तीन बजे नींद खुली और वह नीचे उतरा तो चोरी की जानकारी हुई। लालू ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। समीप ही लगे सीसी कैमरे की फुटेज में एक वाहन दिखाई दिया, लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed