फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   good registration of Solar rooftop on grid system in varanasi

Varanasi: सोलर रुफटॉप ऑन ग्रिड सिस्टम ने बनारसियों को लुभाया, ‘लक्ष्य’ से पार हुआ रजिस्ट्रेशन, ये हैं रुझान

Tue, 26 Mar 2024 08:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

Varanasi News:बिजली, पैसा और पर्यावरण बचाने में उत्तर प्रदेश में बनारस के लोग नंबर एक पर चल रहे हैं। सरकार की हर घर सोलर योजना काशी में परवान चढ़ रही है। बिजली की बचत के साथ-साथ सरकार आपके पैसे बचने की योजना पर काम कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु नागपाल ने बताया कि सोलर रूफटॉप ऑन ग्रिड सिस्टम योजना में वाराणसी उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है।

विज्ञापन
good registration of Solar rooftop on grid system in varanasi
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर घर सोलर योजना में उत्तर प्रदेश में वाराणसी अव्वल चल रहा है। काशी को सोलर सिटी बनाने के लिए सरकार महाभियान चला रही है। जिससे आपके पैसे और बिजली दोनों की बचत हो, साथ ही पर्यावरण का संरक्षण भी हो सके। सरकार के इस अभियान में जनता का जबर्दस्त रुझान दिख रहा है।

विज्ञापन


हर घर सोलर योजना के अंतर्गत 25 हजार कनेक्शन के सरकार के लक्ष्य को पार करते हुए ढाई महीने में ही 28 हजार से ज्यादा लोगो ने सोलर रूफटाप आनग्रिड सिस्टम के लिए रजिस्ट्रेटशन करा लिया है। जिससे उपभोक्ताओं को 31 लाख रूपये से ज्यादा की बचत हो रही है। 
विज्ञापन


बिजली, पैसा और पर्यावरण बचाने में उत्तर प्रदेश में बनारस के लोग नंबर एक पर चल रहे हैं। सरकार की हर घर सोलर योजना काशी में परवान चढ़ रही है। बिजली की बचत के साथ-साथ सरकार आपके पैसे बचने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि सोलर रूफटॉप ऑन ग्रिड सिस्टम योजना में वाराणसी उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। वाराणसी में हर घर सोलर योजना में 25 हजार घरों में सोलर रूफटॉप ऑन ग्रिड सिस्टम का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 28,423 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 1045 लोगों के घरों में सौर ऊर्जा से बिजली जलने लगी है। सोलर योजना का लाभ उठा रहे उपभोक्ताओं को 4,7,0250 यूनिट की बचत हुई है। जिससे अब तक 31 लाख 35 हजार रुपयों की बचत हुई है। 


‘हर घर सोलर योजना’ में 25 हजार सोलर रूफटॉप आनग्रिड सिस्टम का लक्ष्य रखा गया था। जिसका लक्ष्य बाद में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के अंतर्गत लगभग 72 हजार कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अगले तीन से चार महीनों में नया लक्ष्य पूरा करने का प्रयास रहेगा। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार एक किलोवाट से लेकर 10 किलोवॉट तक सोलर लगवाने पर 45000 से लेकर 1 लाख 8 हजार तक की सब्सिडी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed