फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Online food ordering facility at Varanasi Cantt Railway Station through IRCTC e-Catering facility

खुशखबरी: ट्रेन में लिट्टी- चोखा के साथ बनारसी कचौड़ी और लस्सी का उठा सकेंगे आनंद, ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा

Thu, 02 May 2024 06:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 06:57 PM IST
सार

ट्रेन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्री अब वाराणसी कैंट स्टेशन पर जोमैटो और स्विगी से भी खाना ट्रेन में मंगवा सकेंगे। ऑनलाइन ऑर्डर कर बाटी चोखा, बनारसी कचौड़ी, जलेबी और बनारसी लस्सी आदि व्यंजन मंगवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Online food ordering facility at Varanasi Cantt Railway Station through IRCTC e-Catering facility
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों के मनपसंद भोजन के लिए विकल्प अब बढ़ जाएंगे। आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सुविधा के तहत यात्री अब वाराणसी कैंट स्टेशन पर जोमैटो और स्विगी से भी खाना ट्रेन में मंगवा सकेंगे। जोमैटो की सुविधा शुरू हो चुकी है। जबकि स्विगी भी जल्द ऑनलाइन फूड डिलिवरी शुरू करेगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन फूड डिलिवर करने वाली इन कंपनियों का शहर के लगभग सभी होटल, रेस्टोरेंट से करार है। इसके तहत कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही यात्री ट्रेन में बाटी चोखा, बनारसी कचौड़ी, जलेबी और बनारसी लस्सी आदि व्यंजन ऑर्डर पर मंगवा सकते हैं। आईआरसीटीसी के ई-कैटरिंग के तहत सफर के दौरान यात्री अपने पीएनआर नंबर के जरिये मनपसंद ऑनलाइन फूड अपने तय स्टेशन पर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन


अभी तक ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से तीन घंटे पहले भोजन या नाश्ते के लिए ऑर्डर करना पड़ता है। अभी तक यही व्यवस्था चल रही है। वेज और नॉनवेज दोनों की ट्रेन में डिलिवरी होती है। ई-कैटरिंग के तहत रजिस्टर्ड रेस्टोरेंट और होटल ही यह सुविधा दे सकते हैं। अन्य किसी को यह अधिकार नहीं है। हालांकि जोमैटो के आईआरसीटीसी से जुड़ जाने के बाद यात्रियों को खाने में और विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
जोमैटो ने फूड डिलिवरी शुरू कर दी है। स्विगी की भी प्रक्रिया चल रही है। यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर है। - अजीत कुमार सिन्हा, सीआरएम, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed