{"_id":"6564e93d37dda85a070cef43","slug":"good-news-ims-bhu-will-get-30-junior-doctors-varanasi-news-c-20-vns1013-434196-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: IMS-BHU को मिलेंगे 30 जूनियर डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: IMS-BHU को मिलेंगे 30 जूनियर डॉक्टर
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में मेडिसिन फेकेल्टी को जल्द ही 30 नए जूनियर डॉक्टर मिलने वाले हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईएमएस की ओर से पहले इसके लिए 20 नवंबर तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसको 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
एक साथ 30 डॉक्टरों के मिलने से मरीजों के इलाज में भी सहूलियत होगी। फार्मों की स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों का चयन आईएमएस निदेशक के कार्यालय में साक्षात्कार के माध्यम से होगा। आईएमएस बीएचयू के जूनियर, सीनियर रेजिडेंट अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर वार्ड में मरीजों के इलाज, जांच में सहयोग करते हैं। मेडिसिन फेकेल्टी में होने वाली चयन प्रक्रिया के बाद सर सुंदरलाल अस्पताल को 20 और ट्रॉमा सेंटर में 10 डॉक्टरों की तैनाती होगी। निदेशक कार्यालय में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका परिणाम आईएमएस बीएचयू की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। निदेशक कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।