{"_id":"633bea2c105b3d1d4d207ed5","slug":"good-news-for-the-sailors-of-kashi-the-boats-that-were-stalled-for-two-months-again-landed-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के नाविकों के लिए खुशखबरी: दो महीने से ठप पड़े नाव फिर गंगा में उतरे, त्योहारी सीजन में बढ़ेगी इनकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के नाविकों के लिए खुशखबरी: दो महीने से ठप पड़े नाव फिर गंगा में उतरे, त्योहारी सीजन में बढ़ेगी इनकम
Tue, 04 Oct 2022 01:39 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:39 PM IST
सार
वाराणसी में तेजी से कम होते जलस्तर के बाद ही प्रशासन ने नावों के संचालन की अनुमति दी है। इसको लेकर नाविकों में खुशी है। सोमवार से नौका संचालन शुरू होने के बाद भी न तो नाविक लाइफ जैकेट पहने दिखे और न ही उस पर सवार लोग सजग दिखे।
विज्ञापन
वाराणसी में नौकायन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में अगस्त और सितंबर महीने में गंगा में आई बाढ़ की वजह से ठप नौका संचालन एक बार फिर से शुरू हो गया है। करीब दो महीने बाद सोमवार से गंगा में नावें दिखाई देने लगी। इस दौरान लोगों ने नौकायन किया।
इस समय गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी है। पिछले 12 घंटे में 30 सेंटीमीटर पानी कम हो गया है। तेजी से कम होते जलस्तर के बाद ही प्रशासन ने नावों के संचालन की अनुमति दी है। इसको लेकर नाविकों में खुशी है। सोमवार से नौका संचालन शुरू होने के बाद भी न तो नाविक लाइफ जैकेट पहने दिखे और न ही उस पर सवार लोग सजग दिखे।
बता दें कि गंगा का जल स्तर एक अक्टूबर को 66.08 मीटर था जो चेतावनी बिंदु 70.26 से काफी कम है। साथ ही गंगा का जलस्तर 12 घंटे में 29 सेंटीमीटर घट रहा है। इसे देखते हुए नावों के संचालन की अनुमति दे दी। नाव संचालन से नाविकों की आय का रास्ता भी अब खुल जाएगा।