{"_id":"57a3a9d24f1c1b6f152bb7e1","slug":"golgdda-ndesr-to-the-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदेसर से गोलगड्डा तक गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदेसर से गोलगड्डा तक गड्ढे ही गड्ढे
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 05 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो के रूट पर नजर डालें तो नदेसर के बाद उखड़ी और टूटी सड़कों पर सामान्य तौर पर भी चलने में कम सांसत नहीं है। नदेसर में सड़क टूटी होने और गड्ढे न भरे जाने की वजह से उस पर धूल उड़ रही है। चौकाघाट में खोद कर पाटी गई सड़क पर गिट्टियां बिखरी हुई हैं और धूल उड़ रही है। चौकाघाट पुलिस चौकी के पास सीवर लाइन का कनेक्शन बंद कर दिया गया है। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो होने के कारण इलाकों में लोगों को वायरल बुखार, चिकनगुनिया हो रहा है। दोषीपुरा में तो सड़की पटरी पर सीवर का पानी सड़ रहा है। मुहल्ले के हरिश्याम सिंह यादव का कहना है कि सीवर लाइन का ढक्कन खुला हुआ है।
यही नहीं, अलईपुर में स्लाटर हाउस बंद करने के निर्देश तीन साल पहले दिए गए थे। बावजूद इसके बावजूद संचालित किया जा रहा है। नियमों के अनुसार शहर के अंदर स्लाटर हाउस नहीं चलाया जा सकता। पशु चिकित्साधिकारी असलम अंसारी कहते हैं कि स्लाटर हाउस के संचालन पर रोक है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी लेकिन स्थिति इसके विपरीत है। स्लाटर हाउस के सामने दिन में भी कटने के लिए पशु बंधे रहते हैं। सड़क पटरी पर ही कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। जियाउल हक, चांद और मोहम्मद सलाम बताते हैं कि कई बार प्रदर्शन किया गया और शिकायत की गई लेकिन नगर निगम ने वहां कूड़ा गिराना बंद नहीं किया।