Gold Smuggling: प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था 34 लाख का सोना, वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पकड़ा गया
वाराणसी एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक यात्री के प्राइवेट पार्ट से 34 लाख का सोना बरामद किया है। शाहजाह से आए यात्री की चेकिंग हुई तो अधिकारी हैरान रह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी एयरपोर्ट पर एक बार फिर सोने की तस्करी का मामला पकड़ा गया है। शारजाह से वाराणसी आई फ्लाइट से एक यात्री के कब्जे से लिक्विड फोरम में सोना पकड़ा गया है। यात्री ने यह सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था। कस्टम अधिकारियों की ओर से जब्त किए गए सोने का वजन 671.900 ग्राम है। इसकी बाजार कीमत करीब 34 लाख 46 हजार 847 रुपये बताई जा रही है। यात्री की पहचान बुलंदशहर के गुलाओठी निवासी अकरम के रूप में हुई है। अजीब तरह से चलने के कारण उस यात्री पर शक हुआ। इसके बाद चेकिंग हुई तो अधिकारी हैरान रह गए।
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम शारजाह से यात्री ने सोने को लिक्विड फोरम में केमिकल के साथ मिलाकर छोटे-छोटे केप्सूल बना लिए थे। इन कैप्सूल को शरीर के प्राइवेट पार्ट में छिपा दिए थे। यात्री की अजब चाल देखने के बाद शक हुआ।
इसके बाद यात्री को बुलाकर पूछताछ की तो उसने कुछ भी नहीं बताया। शक के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक स्कैनर से गुजारा गया तो शरीर में धातु नजर आई। स्कैनर में रिकॉर्ड हुए धातु के फोटोग्राफ दिखाकर यात्री को कैप्सूल निकालने के लिए कहा। स्कैनर के फोटो ग्राफ से यात्री की पोल खुल गई।
एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क वाराणसी के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अधीक्षक राजीव केआर सिंह और जे. नाग, निरीक्षक रितेश नरसिंघानी और विनोद कुमार ने निरीक्षण के दौरान शारजाह से आए यात्री के पास से सोना पकड़ा।
पढ़ेंः पलटने से बची राजधानी एक्सप्रेस: एक किमी तक पटरी पर घिसटता गया लोहे का स्लीपर, निकली तेज चिंगारी
एक दिन पहले पकड़ाया था नौ लाख का सोना
वहीं 29 अगस्त को भी एक यात्री से एयरपोर्ट 176.20 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत लगभग 9 लाख 16 हजार 240 रुपये आंकी गई है। कस्टम टीम ने सोना जब्त कर लिया।