{"_id":"63fee61406e187e483003fe0","slug":"gold-worth-1-22-crore-recovered-from-the-undergarment-of-a-passenger-from-sharjah-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शारजाह से आए यात्री के अंडरगारमेंट से 1.22 करोड़ का सोना बरामद, पेस्ट के रूप में ऐसे छुपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शारजाह से आए यात्री के अंडरगारमेंट से 1.22 करोड़ का सोना बरामद, पेस्ट के रूप में ऐसे छुपाया
Wed, 01 Mar 2023 11:13 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:13 AM IST
सार
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स-184 लैंड किया। विमान से बाहर आए यात्रियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान फैजाबाद जिले के भैसोलिया के रहने वाले राम चंदर को लेकर शंका हुई तो उसे पकड़ कर गहनता से जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
Varanasi: शारजाह से आए यात्री के अंडरगारमेंट से 1.22 करोड़ का सोना बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री के अंडरगारमेंट से कस्टम विभाग की टीम ने 1.22 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया। कस्टम के अधिकारियों ने विमान यात्री से पूछताछ करने के बाद बरामद सोना को जब्त करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स-184 लैंड किया। विमान से बाहर आए यात्रियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान फैजाबाद जिले के भैसोलिया के रहने वाले राम चंदर को लेकर शंका हुई तो उसे पकड़ कर गहनता से जांच शुरू की गई। गहनता से जांच करने पर राम चंदर के अंडरगारमेंट के अंदर सिले हुए चार कपड़ों के पाउच में भूरे रंग के पेस्ट के रूप में सोना मिला। बरामद किए गए सोने का वजन 2176.800 ग्राम था। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 22 लाख 55 हजार 384 रुपये है।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर।
- फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
सोना देने-लेने वाले का पता नहीं
पूछताछ में राम चंदर ने बताया कि वह लगभग नौ माह पहले शारजाह गया था। वहां वह मजदूरी करता था। उसका काम छूट गया और पैसा खत्म हाे गया था। वह अपने घर आने के लिए परेशान था। इसी बीच एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। कहा कि अगर वह उसका सामान हिंदुस्तान लेता जाएगा तो उसके लिए टिकट और पैसे की व्यवस्था कर देगा। घर वापस आने के लालच में उसने उसकी बात मान ली। उसे यह नहीं पता है कि सोना देने वाला कौन था और यहां उसे किसे देना था। उसने सिर्फ इतना ही कहा था कि एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही हमारे आदमी तुमसे संपर्क कर लेंगे।

बाबतपुर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
तस्कर अपने लोगों को सिर्फ फोटो भेजते हैं
कस्टम विभाग के अफसरों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की तस्करी करने वाले बेहद ही शातिर किस्म के होते हैं। वह मजबूर लोगों का इस्तेमाल करते हैं। खासतौर से ऐसे लोगों का जिनके पास शारजाह से भारत वापस आने के लिए पैसा नहीं होता है। तस्कर जिससे सोना भेजते हैं उसे अपने बारे में और डिलिवरी लेने वाले के बारे में कुछ नहीं बताते हैं। सोना ले जाने वाले की फोटो डिलिवरी लेने वाले को भेजते हैं। अगर सोना लेकर आने वाला सकुशल एयरपोर्ट से बाहर निकल जाता है तो तस्करों के गिरोह के सदस्य उससे खुद संपर्क कर लेते हैं। यदि वह एयरपोर्ट में जांच में पकड़ा जाता है तो उसे भूल जाते हैं।
अगस्त 2022 में पकड़ा गया था 34 लाख का सोना
अगस्त 2022 में वाराणसी एयरपोर्ट पर शारजाह से आए बुलंदशहर जनपद के जीरावती गांव निवासी अकरम के पास से 34.46 लाख का सोना बरामद किया गया था। अकरम अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छुपा कर लाया था। एक्सरे के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में सोना मौजूद होने की जानकारी मिली थी। पिछले साल अगस्त में ही मिर्जापुर जिले के रहने वाले एक यात्री के पास से कस्टम विभाग की टीम ने 9.16 लाख रुपये का सोना बरामद किया था। अगस्त 2022 के बाद अब जाकर कस्टम विभाग की टीम ने पहली बड़ी सफलता अर्जित की है।