फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold mine found in Sonbhadra hills

सोनभद्र की पहाड़ियों में मिली सोने की खान, अधिकारियों ने बताया मिलेगा सैकड़ों टन सोना

Thu, 20 Feb 2020 03:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Feb 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Gold mine found in Sonbhadra hills
मौके पर मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरक्ष के हर्दी पहाड़ी में वर्षों पहले सोना मिलने की पुष्टि संबंधित अधिकारियों ने अब की है। जिस पहाड़ी में सोना पत्थर मिलने की पुष्टि हुई है, उसके सीमांकन के लिए गुरुवार को विजय कुमार मौर्य खनिकर्म प्रभारी अधिकारी सोनभद्र की अगुवाई में नौ सदस्यीय टीम जंगल में पहुंची और सीमांकन की प्रक्रिया शुरू किए जाने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से बात की।

विज्ञापन





टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि अभी यह सीमांकन किया जाएगा कि जमीन वन विभाग की है या राजस्व व भूमिधरी है। इसके बाद सोने के खनन के लिए संबंधित भूमि का सीमांकन कर ई टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद खनन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर मौके पर मौजूद प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी में 646 किलो सोना मिलने का अनुमान डीजीएम लखनऊ द्वारा बताया गया है। जिसकी ई टेंडरिंग के लिए वन विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त सहयोग से सीमाकंन का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमाकंन का कार्य पूरा होते ही ई टेंडरिंग किया जाएगा, जिस पहाड़ी में सोना मिला है उसका रकवा 108 हेक्टेयर बताया जा रहा है। इसके अलावा भी क्षेत्र के पहाड़ियों में तमाम कीमती खनिज संपदा होने की बात भी चर्चा में है।

वहीं क्षेत्र के आसपास की पहाड़ियों में लगातार 15 दिनों से हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई सर्वे भी किया जा रहा है। बताया जा रहा हवाई सर्वे के माध्यम से यूरेनियम होने का भी पता लगाया जा रहा है। इसकी प्रबल संभावना बताई जा रही है।

हर्दी पहाड़ी में सोना होने को लेकर पिछले 20 वर्षों से भूतत्व व खनिकर्म विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी टेंट तंबू लगाकर डेरा जमाए हुए हैं। उधर, सोन पहाड़ी में भी टीम सर्वे में जुटी है। बताया जा रहा है कि सोन पहाड़ी में 2943.26 टन और हल्दी ब्लॉक में 646.15 किलो सोना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed