फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold medalists of individual and group events of Sampurnanand University honored

Varanasi News: संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के एकल और समूह स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेता सम्मानित

Tue, 24 Feb 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gold medalists of individual and group events of Sampurnanand University honored
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक मेडल जीतन - फोटो : samvad
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 11 से 14 फरवरी तक आयोजित अन्तः संकाय वार्षिक खेलकूद युवा महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों को सोमवार दोपहर योग साधना केंद्र में पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी, कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा और कुलसचिव राकेश कुमार ने पदक और शील्ड दी।
विज्ञापन


महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि खेलो इंडिया जैसी योजनाओं ने प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान किया है। हॉकी में राजू पाल और ललित उपाध्याय जैसी प्रतिभाएं देश का मान बढ़ा रही हैं। स्वागत प्रभारी छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. रविशंकर पांडेय, संचालन डॉ. सत्येंद्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन प्रो जितेंद्र कुमार ने दिया। इस मौके पर प्रो. हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. राजनाथ, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विशाखा, डॉ. रविशंकर पांडेय, डॉ. रानी द्विवेदी, डॉ. लेखमणि, डॉ. राजकुमार मिश्र मौजूद रहे।कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक एवं नैतिक सुदृढ़ता के लिए भी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन



इन्होंने जीते पुरस्कार
गोला फेंक में रवि दीक्षित, महिला वर्ग में अर्चना मौर्य, चक्का फेंक में बृजेश कुमार तिवारी, महिला वर्ग में अर्चना मौर्य, योगासन में राज सिंह महिला वर्ग में अर्चना मौर्य, शतरंज में सनत कुमार, महिला वर्ग में निधि गुप्ता, बैडमिंटन में रोहित कुमार मिश्रा, महिला वर्ग में किरण यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। टीम स्पर्धाओं के कबड्डी में कप्तान रोहित कुमार मिश्रा और उपकप्तान शिवम शुक्ला और वॉलीबॉल में कप्तान आदर्श पांडेय ने शील्ड और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेडियम की दुर्दशा की कुलपति से शिकायत
इस मौके पर पदक लेने आए खिलाड़ियों ने कुलपति के समक्ष खेल सुविधाओं के बारे में और स्टेडियम की खराब हालत की शिकायत की। इस मौके पर खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में कूड़ा फेंका जा रहा है। चारों तरफ ईंट पत्थर होने से पिछले छह महीने से यहां खेल बंद है। इसपर कुलपति ने खिलाडिय़ों की समस्याओं के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की सफाई कराकर खेल सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed