फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold medalist of Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth shares secret of success in varanasi

काशी विद्यापीठ: सफलता की कहानी मेधावियों की जुबानी, गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने वाले हुनरमंदों ने बताया राज

Tue, 12 Dec 2023 05:15 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Dec 2023 05:15 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ के मेधावियों ने कहा कि पढ़ाई के लिए सबका अपना-अपना तरीका होता है। कोई विद्यार्थी पढ़ाई को बहुत बोझ समझ कर या दबाव में कर रहा है तो निश्चय ही उसे सफलता उसके अनुकूल नहीं मिल पाएगी। 

विज्ञापन
Gold medalist of Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth shares secret of success in varanasi
सफलता की कहानी मेधावियों की जुबानी - फोटो : संवाद

विस्तार

अधिकतर विद्यार्थी दिन-रात पढ़ाई में जुटे रहते हैं। फिर भी उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिलती। लेकिन, एकाग्रचित होकर पांच से छह घंटे की पढ़ाई ही पर्याप्त है। ये कहना है कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मेधावियों का। उनका कहना है कि उन्होंने पढ़ाई को कभी बोझ नहीं माना और बिना दबाव के नियमित पढ़ाई की।
विज्ञापन


पढ़ाई के लिए सबका अपना-अपना तरीका होता है। कोई विद्यार्थी पढ़ाई को बहुत बोझ समझ कर या दबाव में कर रहा है तो निश्चय ही उसे सफलता उसके अनुकूल नहीं मिल पाएगी। हां, अगर वह विषयों के अच्छी किताबों, शिक्षकों और सहपाठियों का सहयोग लेता है तो वह बेहतर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


गोल्ड मेडलिस्ट मनीषा मौर्या ने बताया कि जो भी पढ़ें अच्छे से पढ़ें,। बहुत ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं होती है। ज्यादा पढ़ने से समझना मुश्किल हो जाता है। संसृता सिंह का कहना है कि रेगुलर 5 से 6 घंटे ही पढ़ाई करती थी, मगर पढ़ी हुई चीजों का हमेशा दोहराती थी ताकि भूल न सके। नैना का कहना है साथियों के साथ पढ़ी हुई चीजों पर चर्चा जरूरी होती है। इससे कंफ्यूजन दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावियों ने पढ़ाई में सफलता के ये अपनाए तरीके
  • नियमित क्लास, जो भी समझ में ना आए उसे शिक्षक से समझने का प्रयास किया।
  • अच्छी बुक को पढ़ें और उस से नोट्स बनाएं, पिछले सालों की पेपर को देखें और उत्तर लिखने का अभ्यास करें।
  • जो पढ़े उसे अपने सहपाठियों के साथ चर्चा की, ताकि कोई कंफ्यूजन न रह जाए
  • ज्यादा पढ़ने की बजाय नियमित 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा के समय दो घंटे बढ़ा दी। परीक्षा के समय नई चीजों को पढ़ने से बचे। क्योंकि इससे कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहती है।
  • पिछले सालों के भी बुक को देखे, कुछ चीज नेट से भी समझे।
  • तनाव हावी न हो, इसलिए गीत आदि सुनना चाहिए। इससे मनोरंजन के साथ पढ़ाई में उत्साह बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed