फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold could be made destroyed electronic gadgets

बेकार पड़े इलेक्ट्रानिक गैजेट्स से तैयार हो सकता है सोना, देश के इस संस्थान में चल रहा काम

Wed, 09 Jan 2019 03:39 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 09 Jan 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Gold could be made destroyed electronic gadgets
demo pic
घर में बेकार पड़े इलेक्ट्रानिक उपकरण (मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, डेस्कटॉप आदि) उपयोगी भी है। बस उसका सही तरह से निस्तारण करने की जरूरत होती है। एक टन ई-कचरा के निस्तारण से 300 ग्राम तक सोना तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग और स्काटलैंड विश्वविद्यालय की टीम ने इस पर काम शुरू किया है। मंगलवार को व्याख्यान के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी स्कॉटलैंड विश्वविद्यालय के डॉ. कैरोल और आईआईटी बीएचयू के प्रो. केके सिंह ने दी।
विज्ञापन


ई-कचरा निस्तारण के लिए यूजीसी और यूनाइटेड किंगडम के ब्रिटिश काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में आईआईटी बीएचयू और स्कॉटलैंड के बीच समझौते के बाद से इस पर काम चल रहा है। स्काटलैंड से आए प्रो. जैसन और डॉ. कैरोल ने बताया कि ई-कचरे से बहुमूल्य धातुएं भी प्राप्त होती हैं, लेकिन इनका निस्तारण कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मोबाइल सहित अन्य उपकरणों में मौजूद पीसीबी (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड) की भूमिका अधिक होती है। उन्होंने बताया कि ऐसे में रसायन मॉडलिंग की उपयोगिता बढ़ जाती है और इसी माध्यम से इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। व्याख्यान में प्रो. जैसन ने शहरी खनन, सर्कुलर इकॉनामी पर कहा कि इसके माध्यम से ई-कचरा में उपस्थित लगभग सभी तत्वों को दुबारा प्राप्त किया जा सकता है।

2020 तक तकनीक विकसित करने पर हो रहा काम

एक अध्ययन के मुताबिक, सामान्य खदान में सोने का प्राकृतिक अयस्क एक टन में 1-5 ग्राम होता है, वहीं ई-कचरा की क्षमता 300 ग्राम सोना उत्पन्न करने की है। आईआईटी बीएचयू के प्रो. कमलेश सिंह ने बताया कि टीम रिसाइकिलिंग की 2020 तक नवीन तकनीक विकसित करने पर काम कर रही है जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ न्यूनतम अपशिष्ट उत्पन्न करेगी।

मुंबई की एक संस्था के सहयोग से ई-कचरे को इकट्ठा कराकर उसका निस्तारण कराने की योजना है। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. एन के मुखोपाध्याय, प्रो. वकील सिंह, प्रो.आरके मंडल सहित कई छात्र मौजूद रहे।                                                                                         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed