फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold and silver prices fell most purchases for investment import duty reduced bullion market shines

सोने-चांदी का भाव लुढ़का: शादी-विवाह व निवेश के लिए बढ़ी खरीदारी, इंपोर्ट ड्यूटी हुई कम; सराफा बाजार में रौनक

Fri, 02 Aug 2024 11:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 11:39 AM IST
सार

Varanasi News: सोने और चांदी का भाव गिरने से इसकी खरीदारी भी बढ़ गई है। सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। शुभ लगन की भी शुरुआत होने वाली इसको लेकर भी शादी-विवाह वाले घरों में आभूषण खरीदे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Gold and silver prices fell most purchases for investment import duty reduced bullion market shines
सराफा बाजार की रौनक बढ़ गई है। - फोटो : PTI

विस्तार

सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी कम होते ही सराफा बाजार की रौनक बढ़ गई है। भाव लुढ़कने का ही असर है कि ज्वेलरी शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ होने लगी है। निवेश और खरीदारी दोनों हो रही है। नवंबर से शुरू होने वाले सहालग की तैयारियों में लगे लोग आभूषणों की खरीदारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


सराफा कारोबारियों के अनुसार हफ्ते भर के अंदर एक से डेढ़ हजार रुपये प्रति दस ग्राम सोने के भाव गिरे हैं। वहीं, चांदी के भाव 3500 रुपये प्रति किलो तक कम हुए हैं। इससे खरीदारों में उत्साह है। 
विज्ञापन


वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि सोने के भाव कम होने के कारण रिंग सेरेमनी, तिलक, वैवाहिक वर्षगांठ और जन्मदिन के अवसर पर भी लोग सोने का आभूषण बनवाने लगे हैं। नवंबर और दिसंबर में वैवाहिक लग्न को लेकर भी आभूषण की खरीदारी होने लगी है। पिछले एक हफ्ते से बाजार में ऑर्डर ठीक-ठाक आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ के अनुसार सोने का भाव अभी और कम होगा। इंपोर्ट ड्यूटी में नौ प्रतिशत की कमी का असर सीधे वैवाहिक लग्न की तैयारियों में जुटे लोगों पर पड़ा है, उन्हें बहुत राहत हो गई है। नवंबर और दिसंबर में वैवाहिक लग्न है। ऑफ सीजन में बड़े और छोटे शोरूमों को अब अच्छे और बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं।

गोदौलिया के आभूषण कारोबारी मयंक अग्रवाल के अनुसार भाव में कमी के चलते आभूषण की बिक्री बढ़ी है, जिनके घरों में अगले तीन महीने बाद शादी है, वह लोग समझ रहे हैं कि भाव कहीं बढ़ न जाए। इसलिए अभी सोना सस्ता हुआ है तो खरीदारी कर लें। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि निवेश में बहुत ज्यादा लोगों का रुझान तो नहीं लेकिन आभूषण की बुकिंग हो रही है।

सोना तस्करी पर लगाम
जिला महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि इंपोर्ट ड्यूटी में नौ परसेंट की कमी होने के बाद सोने की तस्करी पर लगाम लगेगी। क्योंकि मुनाफा 10 प्रतिशत से घटकर एक से दो प्रतिशत बचेगा। अभी तक सोने पर 10 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और पांच प्रतिशत कृषि सेस था। सोने पर कस्टम शुल्क 15 प्रतिशत से घटकर छह प्रतिशत रह गया है।

पिछले एक हफ्ते का सराफा भाव

दिनांक सोना             चांदी
23 जुलाई 72000 88150
24 जुलाई 72020 88000
25 जुलाई 70300 84300
26 जुलाई 71155 84100
27 जुलाई 71855 84150
29 जुलाई 70950 84800
30 जुलाई 71050 84400
नोट- सोने का भाव प्रति दस ग्राम
जीएसटी समेत और चांदी का भाव प्रति किलो में है।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed