{"_id":"68fca3d2e3efbcbfac00f5d2","slug":"gold-and-silver-prices-fell-gold-became-cheaper-6-300-rupees-silver-9-300-rupees-five-days-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतें घटीं, पांच दिन में सोना 6300, चांदी 9300 रुपये सस्ती; मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतें घटीं, पांच दिन में सोना 6300, चांदी 9300 रुपये सस्ती; मिली राहत
Sat, 25 Oct 2025 03:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 25 Oct 2025 03:48 PM IST
सार
त्योहार के बाद सोने और चांदी के दाम गिरने से लोगों में राहत देखी जा रही है। कुछ ही दिनों में विवाह के लगन भी शुरू होने वाले हैं। इसको लेकर लोग आभूषण खरीदना चाहते थे। अब खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
सोने-चांदी की दुकान पर अपने पसंदीदा गहनों को परखते ग्राहक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
त्योहारों की चकाचौंध बीतने के बाद अब सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना प्रति दस ग्राम 6300 रुपये तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी में 9300 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद आगामी वैवाहिक सीजन की तैयारी कर रहे खरीदारों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को सोने की कीमत 134500 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जो शुक्रवार तक घटकर 128230 रुपये प्रति दस ग्राम रह गई। इसी प्रकार, सोमवार को चांदी का भाव 168000 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो सप्ताह के अंत तक गिरकर 155000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इस तरह भारी गिरावट ने बाजार के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख सराफा बाजार रेशम कटरा, सुड़िया, ठठेरी बाजार समेत कई शोरूम में गहनों की खरीदारी के लिए भीड़ है। वैवाहिक सीजन के खरीदारों के लिए इसे गोल्डन मौका माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि अब ग्राहक पहले की तुलना में अधिक उत्साहित होकर खरीदारी कर रहे हैं। दामों में आई गिरावट के कारण सोने और चांदी की खरीदारी में तेजी आ गई है। लोग महिलाओं से जुड़े गहने अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
त्योहारों पर खपत अधिक होने के कारण सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखी गई थी। अब भाव में कमी आ रही है। इससे लग्न के लिए खरीदारी करने वालों को काफी राहत मिलेगी। - रवि सराफ, अध्यक्ष, काशी सराफा मंडल।