फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Godown found in investigation illegally, report filed

जांच में अवैध तरीके से बना मिला गोदाम, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Godown found in investigation illegally, report filed
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव में सड़क के किनारे मौजूद एक गोदाम के अवैैध होने की शिकातयत पर डीएम ने उसकी जांच कराई। जांच में आरोप सही मिलने पर उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज मामले में विकास कांस्ट्रेक्शन कंपनी रौजा देहाता गाजीपुर के प्रोपराइटर आतिफ रजा को आरोपित किया गया है। डीएम ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इस गोदाम का अनुबंध एफसीआई से किया है। अनुबंध में आतिफ के साथ चार और नाम सामने आए हैं। डीएम के बयान से स्पष्ट होता है कि मामला मामला मुख्तार गैंग से जुड़ा है।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तहसील सदर के रैनी गांव में स्थापित गोदाम की जांच कराई गई। जांच के दौरान शिकायत सही मिली। पता चला कि 4.453 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में गोदाम का निर्माण जिस की जमीन पर किया गया है, वह बंजर के साथ कई कास्तकारों और अनुसूचित जाति के लोगों की थी, जिसे हड़पकर वहां जरदस्ती निर्माण कराया गया है। इसके अलावा इसमें कुछ भूमिधरी ग्रामसभा की भी शामिल है। जांच के दौरान पता चला कि जमीन विकास कंस्ट्रक्शन रौजा देहाती गाजीपुर प्रोपराइटर आतिफ रजा के नाम से पंजीकृत है। तहसीलदार सदर पीसी श्रीवास्तव को सौपी गई जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा सामन आने पर डीएम ने आतिफ रजा के विरुद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। इस आधार पर तहसीलदार ने दक्षिणटोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में केस तहत दर्ज की। इसमें विकास कंस्ट्रक्शन रौजा देहाती गाजीपुर के प्रोपराइटर आतिफ रजा को नामजद किया गया है। जबकि बात करने पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि गोदाम को एफसीआई से अनुबंध किया गया है। अनुबंध में आतिफ रजा के अलावा अफसा अंसारी, अनवर शहजाद, रविंद्र नरायन सिंह, और जाकीर हुसैन के नाम से एग्रीमेंट है। डीएम ने बताया कि जांच में स्पष्ट होगा कि क्या जो नाम सामने आए है, वो लोग मुख्तार गैंग से ताल्लुक रखते है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed