फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Glow of city roads, improve water supply

चमकेंगी शहर की सड़कें, सुधरेगी जलापूर्ति

Thu, 01 Jan 2015 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 01 Jan 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
Glow of city roads, improve water supply

विज्ञापन
नए साल में शहर की सड़कें संवरेंगी। जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था के साथ ही जलनिकासी के पुख्ता प्रबंध कराए जाएंगे। साल 2014 के आखिरी दिन बुधवार को मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने शहर की जलापूर्ति, सड़क, सीवेज सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए 20.50 करोड़ रुपये मंजूर किए।

मंडलायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में कमिश्नर ने अवस्थापना निधि और तेरहवें वित्त आयोग के तहत यह धनराशि स्वीकृत की। जलकल विभाग के सीवरेज से जुड़े कार्यों के लिए 6.58 करोड़ रुपये, 10 पेयजल योजनाओं के लिए 3.14 करोड़ रुपये, नगर निगम की योजनाओं के लिए 6.50 करोड़ रुपये, वीडीए की नौ योजनाओं के लिए चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन


बैठक में जलकल विभाग की ओर से लंका जोन में जलापूर्ति के लिए पेश किए गए 1.42 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया। कमिश्नर ने कहा कि इसका विस्तृत अध्ययन कर दोबारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। बैठक में महापौर रामगोपाल मोहले के अलावा, डीएम प्रांजल यादव, वीडीए उपाध्यक्ष सर्वज्ञ राम मिश्र, नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृत धनराशि से इन योजनाओं पर होगा काम

जलकल
भेलूपुर स्थित 250 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन के लिए 1 करोड़, 250 किलोवाट का एक क्लीयर वाटर पंप क्रय करने के लिए 5 लाख, पेयजल ट्रीटमेंट का केमिकल खरीदने के लिए 40 लाख, नए सबमर्सिबल पंप खरीदने के लिए 10 लाख, 2700 मीटर पीवीसी पाइप लाइन डालने और सबमर्सिबल पंप खरीदने के लिए 10 लाख स्वीकृत किए गए। 3480 मीटर सीवर सफाई, मैनहोल के ढक्कन खरीदने के लिए 48 लाख के अलावा दो नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, भेलूपुर में दो सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए भी धन स्वीकृत किया गया।  

नगर निगम
18 नालों, नालियों के निर्माण के लिए 3.50 करोड़, एक कूड़ा घर के  निर्माण के लिए 11.5 लाख, नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालयों को आपस में जोड़ने के लिए 23 लाख रुपये, नगर की सफाई व्यवस्था के लिए ट्रैक्टर, डंपर, लोडर, हाफटन ट्रक, स्टैंड, मीडियम फागिंग मशीन, रिक्शा ट्राली सहित अन्य उपकरण खरीदने के लिए 2.70 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

वीडीए 
वीडीए की ओर से खिड़किया घाट का विकास कार्य कराने, हाईमास्ट लगाने, बांस-बल्ली की जगह विद्युत पोल लगाने, सड़क चौड़ी करने सहित नौ प्रस्तावों के लिए चार करोड़ रुपये मंजूर किए गए। कमिश्नर ने वीडीए सचिव को निर्देश दिया कि आगामी दो-ढाई वर्षों के बीच जहां की सड़कें बनाई जानी हैं वहां इंटरलाकिंग न कराएं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कराएं


सड़क पर कूड़ा फैला तो जुर्माना
कमिश्नर ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम को हिदायत दी कि कचरे जहां-तहां डंप न किए जाएं। कूड़ा घरों में ही कचरा डंप कराया जाए। सड़कों पर कूड़ा फैला मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़ा घरों के पास निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि पीडब्ल्यूडी के सहयोग से शहर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत और जलजमाव वाले इलाकों को चिह्नित कराएं। जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण का सर्वे कर डीपीआर पेश किया जाए। इसके लिए समिति बनाकर दस दिनों के भीतर मौैके का निरीक्षण करने को कहा। निगम के 350 कर्मचारियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग कराने का भी निर्देश दिया ताकि आनलाइन कार्य में परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed