फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Giving new life to young

नई जिंदगी दे रहे युवा

Fri, 06 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Giving new life to young
रक्‍तदान
 अगर अस्पताल में भर्ती आपके परिवार के सदस्य या किसी अन्य साथी को खून की जरूरत है और कोई डोनर आपके पास नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस, एक फोन कर आपको अस्पताल, मरीज का नाम और ब्लड ग्रुप बताना होगा। कुछ समय बाद ही डोनर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर देगा। बनारस में युवाओं की ओर से चलाए जा रहे अलग-अलग ग्रुप में ऐसे सैकड़ों सदस्य हैं, जो लोगों की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन



बनारस के अस्पतालों में पूर्वांचल के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और नेपाल से इलाज के लिए आने वाले कई मरीज ऐसे होते हैं ,जिन्हें खून की जरूरत पड़ती है। सबसे अधिक समस्या तब होती है, जब उनके साथ कोई डोनर नहीं होता है। ऐसे जरूरतमंदों की मदद के लिए बनारस के युवाओं ने वाट्स ऐप ग्रुप बनाए हैं। इस ग्रुप पर जानकारी मिलते ही ग्रुप के सदस्य बीएचयू और आईएमए आदि जगह पहुंच कर मदद कर रहे हैं। इसमें से एक ग्रुप जीबीसी (गिव ब्ल्ड ए चांस) के प्रमुख सदस्य रजनीश पांडेय ने बताया कि पूजा वर्मा, प्रशांत सिंह, अमित उपाध्याय, नागेश मिश्रा द्वारा जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के उद्देश्य से ग्रुप चलाया जा रहा है।
विज्ञापन



इन ग्रुप को दे सकते हैं जानकारी ः जीबीसी ग्रुप-9598070745 7860774320 9235655705  (ग्रुप के प्रमुख सदस्य रजनीश पांडेय के अनुसार ग्रुप में डेढ़ सौ से अधिक सदस्य हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा ब्लड डोनर टे-9450096096 सुयश अग्रवाल। इस ग्रुप में करीब 50 सदस्य हैं।

बी ब्लडी ग्रुप (हयूमिनटी): 9169937390 कृष्णा जायसवाल। इस ग्रुप में 35 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed