फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girls held a rally to raise their voices against regressive social practices.

Varanasi News: रैली निकालकर बालिकाओं ने कुरीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

Sat, 24 Oct 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Girls held a rally to raise their voices against regressive social practices.
आशा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को बालिकाओं ने ढढोरपुर गांव सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रैली निकाली। इसमें कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज, बाल विवाह जैसे विषयों के खिलाफ आवाज उठाई गई। रैली में सैकड़ों किशोरियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज छोड़ो जैसे नारे लगा कर उन्होंने लोगों को जागरूक किया। रैली कोइलीपुर ढढ़ोरपुर गांव की बस्तियों से होते हुए आशा सिलाई कढ़ाई केंद्र पर पहुंची। इसके बाद केंद्र पर बालिका महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर और सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने दीप जलाकर किया। महोत्सव में बालिकाओं ने नाटक ,भाषण और काव्य पाठ के माध्यम से सामाजिक समस्याओं को सामने रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल रहे। इस मौके पर महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने विचार रखे। संचालन सोनी बेबी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सिनातुब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed