फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girls eve teasing cant stop after mission anto romeo

मिशन एंटी रोमियो के बाद भी नहीं रुक रही छेड़खानी

Sun, 26 Mar 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 26 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
girls eve teasing cant stop after mission anto romeo
महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एंटी रोमियो अभियान वाराणसी  भर में जारी है लेकिन छेड़खानी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। हालांकि सूबे की नई सरकार की हनक का यह असर है कि अब ऐसे मामले दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार से रविवार के बीच चौबेपुर, बड़ागांव और सिगरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
चौबेपुर क्षेत्र के ढाब इलाके के रामपुर गांव में किशोरी से छेड़खानी के आरोप में सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि आरोपी सूरज पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी किया तो परिवारीजनों ने इसकी सूचना सौ नंबर पर दी। इसी तरह बड़ागांव थाना क्षेत्र के जगरदेवपुर गांव से एक व्यक्ति ने सौ नंबर पर फोन कर बताया कि उसकी भतीजी के साथ एक व्यक्ति छेड़खानी कर रहा है। सूचना पर पीआरवी 628 के पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर बड़ागांव पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


उधर, सिगरा के माधोपुर निवासी डब्लू उर्फ गोलू उर्फ आकाश को पुलिस ने शनिवार की रात छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया। पीड़िता ने डब्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने छेड़खानी की और विरोध करने पर गालीगलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रविवार को स्कूल, कॉलेज बंद रहने के कारण एंटी रोमियो अभियान जिले में न के बराबर चला। पुलिस पार्कों, मॉल और बाजारों तक ही सीमित रही और बेवजह में काफी देर से खड़े युवकों को चेतावनी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed