{"_id":"61213c54a498c34ea3004354","slug":"girlfriend-expensive-hobby-made-a-robber-robbed-mobile-and-sold-on-olx","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : माशूका के महंगे शौक ने बनाया लुटेरा, मोबाइल लूटकर ओएलएक्स बेचता था चंदौली का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : माशूका के महंगे शौक ने बनाया लुटेरा, मोबाइल लूटकर ओएलएक्स बेचता था चंदौली का युवक
Sat, 21 Aug 2021 11:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:18 PM IST
सार
एडीसीपी वरुणा जोन वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि यह मोबाइल लूटकर ओएलक्स पर बेचते थे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
साहब, कोरोना काल में माशूका की फरमाइश और महंगे शौक ने मुझे लुटेरा बना दिया। आईफोन गिफ्ट करने और पिज्जा-बर्गर खिलाने की मांग के चलते चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने लगा। यह बातें वाराणसी के मंडुवाडीह पुलिस की पूछताछ में लूट के आरोपी नादिर अली ने कहीं। चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत मारूफपुर निवासी नादिर को पुलिस ने शुक्रवार रात भिखारीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
नादिर के कब्जे से पुलिस ने बाइक, मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद किया। इस दौरान साथी भुल्लनपुर निवासी अविनाश फरार हो गया। एडीसीपी वरुणा जोन वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि यह मोबाइल लूटकर ओएलक्स पर बेचते थे। गिरोह में चरण चौधरी और अविनाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन