फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girlfriend died ate poison after refused her boyfriend lover to marry her in mau up

यूपी: प्रेमी ने कोर्ट के सामने शादी से किया इनकार, युवती ने जहर खाकर दी जान

Sun, 18 Oct 2020 10:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend died ate poison after refused her boyfriend lover to marry her in mau up
poison

मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार की शाम उस समय जहर खा लिया, जब कोर्ट के सामने उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। अस्पताल में भर्ती कराई गई युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

बताया जाता है आरोपी युवक अजित पटेल अपने गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। शादी की बात आने पर युवक मुकर गया। इस दौरान युवती ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



आरोपी युवक अजित के परिवार के सदस्यों ने कोर्ट में बयान दिया कि युवक पीड़िता से शादी करने के लिए तैयार है। बशर्ते उसे जमानत मिल जाए। इस पर कोर्ट ने युवक को तलब किया। शनिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान युवक ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कोर्ट ने युवक की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। कोर्ट से बाहर निकलने पर युवती प्रेमी से मिली और बोली कि यदि तुमने शादी से इनकार किया तो हम जहर खाकर मर जाएंगे। इस दौरान युवक ने बोला कि तुम सिर्फ धमकी देती हो, करके दिखाओ। इस पर युवती ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed