फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girl who was deceived in love made viral video and threat for suicide in police station at varanasi

न्याय नहीं मिला तो थाने के भीतर कर लूंगी आत्महत्या, प्यार में धोखा खाए प्रेमिका ने वायरल किया धमकी भरा वीडियो

Sat, 17 Jul 2021 11:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 11:12 PM IST
सार

प्रेमिका के अनुसार पड़ोस का युवक उससे प्रेम किया और ढाई साल तक उससे शारीरिक संबंध भी बनाया। जब वह पुलिस में चयनित हुआ तो उसने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
girl who was deceived in love made viral video and threat for suicide in police station at varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस की नौकरी मिलने पर प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से इनकार कर दिया। प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। प्रेमिका ने न्याय न मिलने पर थाने में आत्महत्या करने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। 

विज्ञापन


प्रेमिका के अनुसार पड़ोस का युवक उससे प्रेम किया और ढाई साल तक उससे शारीरिक संबंध भी बनाया। जब वह पुलिस में चयनित हुआ तो उसने शादी से इनकार कर दिया। प्रेमिका और उसके परिजनों को मुंह मांगी कीमत देकर मामले को रफा-दफा करने की बात की। स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायत के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा है।
विज्ञापन


चोलापुर पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर प्रेमिका ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर एसएसपी और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। प्रेमिका का कहना है कि अब वह कहां जाएं और क्या करे। उसका तो जीवन नरक हो गया है। इधर, क्षेत्र में इस वीडियो की चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

सरेआम बाजार में महिलाओं से छींटाकशी करने पर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सिंधौरा एसबी सिंह ने बताया कि पुराना चौराहा कस्बा सिंधोरा में दो युवकों के छींटाकशी की सूचना मिली थी। पुलिस ने गिरफ्तार संजय राजभर निवासी सिंधोरा व हसनैन अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

दबंगो ने एग्रो पार्क के कर्मचारी को पीटा, मुकदमा दर्ज

फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित एग्रो पार्क के सामने बाइक सवार दबंगों ने एक कंपनी के दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की रात्रि 9 बजे की है। एग्रो पार्क करखियाव स्थित नमकीन बनाने वाली कम्पनी के प्रोडक्शन मैनेजर जयप्रकाश मौर्य कमर्चारी आनंद दुबे के साथ दुकान से सब्जी खरीदने के बाद बाइक से अपने कमरे पर जा रहे थे। तभी दबंगों ने उसकी बाइक में धक्का मार कर गिरा दिया। इसके बाद पिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवारोड कपसेठी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें कछवांरोड पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। ठटरा गांव निवासी साजन अपने साथी रामनायण के साथ बाइक से कपसेठी ठटरा वापस लौट रहे थे। कछवारोड ठटरा के निकट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed